बलरामपुर

ठंड बढ़ी, शाला संचालन के समय में परिवर्तन
08-Dec-2023 8:38 PM
ठंड बढ़ी, शाला संचालन के समय में परिवर्तन

बलरामपुर, 8 दिसंबर। शीतलहर और कड़ाके की ठंड को देखते हुए स्कूलों के समय में बदलाव किया गया है। कलेक्टर रिमिजियुस एक्का ने इस संबंध में आदेश जारी कर दिया है। जारी आदेश के अनुसार दो पालियों में संचालित होने वाली कक्षाएं प्रथम पाली में सोमवार से शुक्रवार तक सुबह 9 से 12:30 बजे तक तथा शनिवार को दोपहर 12:45 से 4:15 बजे तक, इसी क्रम में द्वितीय पाली में संचालित होने वाली कक्षाएं सोमवार से शुक्रवार तक दोपहर 12:45 से 4:15 बजे तक व शनिवार को सुबह 9 से 12:30 बजे तक संचालित होंगी। 

इसी प्रकार एक पाली में संचालित होने वाली कक्षाएं सोमवार से शुक्रवार तक सुबह 9:45 बजे से 4:00 बजे तक तथा शनिवार को सुबह 9 से 12:30 बजे तक संचालित की जायेंगी। कलेक्टर द्वारा जारी आदेश आगामी 15 जनवरी 2024 तक प्रभावशील होगा।

अन्य पोस्ट

Comments

chhattisgarh news

cg news

english newspaper in raipur

hindi newspaper in raipur
hindi news