बस्तर

साफ-सफाई का अभियान चला किया जागरूक
18-Dec-2023 9:21 PM
साफ-सफाई का अभियान चला किया जागरूक

‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता
जगदलपुर, 18 दिसम्बर।
भारत सरकार एवं महानिदेशालय केन्द्रीय रिजर्व पुलिस बल, नई दिल्ली द्वारा जारी आदेश एवं पुलिस महानिरीक्षक, छग सेक्टर, रायपुर द्वारा प्राप्त निर्देश के आलोक में  हरजिन्दर सिंह, पुलिस उप महानिरीक्षक, रेंज, केरिपु बल, जगदलपुर के नेतृत्व में तथा  दिनेश कुमार सिंह, द्वितीय कमान अधिकारी एवं  अमरजीत गुप्ता, उप कमाण्डेंट केरिपु बल, जगदलपुर के पर्यवेक्षण में रेंज कार्यालय, केरिपु बल जगदलपुर द्वारा एक से पंद्रह दिसम्बर तक स्वच्छता पखवाड़ा आयोजित किया गया, जिसके तहत जगदलपुर शहर में जगह-जगह विशेष अभियान चलाकर पॉलीथिन, गुटखा, खैनी, पान-मसाला का प्रयोग नहीं करने एवं गंदगी न फैलाने और स्वच्छता पर विशेष ध्यान रखने हेतु व्यापक प्रचार-प्रसार एवं जनजागरूकता लाने का प्रयास किया गया।

इस विशेष स्वच्छता अभियान के तहत रेंज कार्यालय, केन्द्रीय रिजर्व पुलिस बल, जगदलपुर द्वारा सिविल बस अड्डा, जगदलपुर, गुरुद्वारा, भंगाराम चौक, अशोक वाटिका जगदलपुर एवं आस-पास के सभी इलाकों में व्यापक साफ-सफाई का अभियान चलाया गया तथा लोगों में पोस्टर/बैनर के माध्यम से कचरा न फैलाने एवं स्वच्छता बनाए रखने के बारे जागरूकता लाने का प्रयास किया गया।

स्वच्छता अभियान-2023 के अनुक्रम को भी कैम्प परिसर के आस-पास एवं चिन्हित स्थानों पर विशेष साफ-सफाई का अभियान चलाकर लोगों को स्वच्छता के बारे में जागरूक किया गया एवं व्यापक प्रचार-प्रसार किया गया तथा एक दिसम्बर को पुलिस उप महानिरीक्षक, रेंज, केरिपु बल, जगदलपुर द्वारा अधिकारियों एवं जवानों को स्वच्छता पर विशेष बल देते हुए उन्हें अपने परिवारों एवं लोंगों को स्वच्छता के बारे में प्रचार-प्रसार करके जागरूक करने हेतु स्वच्छता शपथ भी दिलाई गई।

अन्य पोस्ट

Comments

chhattisgarh news

cg news

english newspaper in raipur

hindi newspaper in raipur
hindi news