रायपुर
परसों कुछ जिलों रहेंगे बादल
21-Dec-2023 7:52 PM
रायपुर, 21 दिसंबर। पश्चिमी विक्षोभ के असर से कल 22 दिसंबर को नमी की मात्रा में वृद्धि होने की संभावना है साथ ही हवा के दिशा में धीरे-धीरे परिवर्तन संभावित है। इसके कारण प्रदेश में न्यूनतम तापमान में वृद्धि का दौर प्रारंभ होने की संभावना है। अगले 2 दिनों में न्यूनतम तापमान में 3 डिग्री के आसपास वृद्धि सम्भावित है। अधिकतम तापमान में भी 2 डिग्री की वृद्धि होने की संभावना बनी हुई है।