बलरामपुर

बलरामपुर बगरा धान खरीदी केन्द्र में किसानों से पैसे लेने का वीडियो फैला
24-Dec-2023 3:33 PM
बलरामपुर बगरा धान खरीदी केन्द्र में किसानों से पैसे  लेने का वीडियो फैला

‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता

बलरामपुर, 24 दिसंंबर। छत्तीसगढ़ में समर्थन मूल्य पर धान खरीदी चल रही है, इस दौरान खरीदी केन्द्रों पर किसानों से धान बेचने के एवज में पैसे लिया जा रहा है। बलरामपुर जिले के बगरा धान खरीदी केन्द्र में किसान से वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है, वसूली के पैसों का बंदरबांट किया जा रहा है।

बलरामपुर जिले के रामचंद्रपुर विकासखंड के बगरा धान खरीदी केन्द्र का वीडियो सामने आया है, जिसमें धान खरीदी केन्द्र का एक कर्मचारी किसानों से धान बेचने के एवज में रिश्वत ले रहा है।

जिले के अधिकारी भले ही धान खरीदी केन्द्रों की व्यवस्था चाक-चौबंद और बेहतर बताने की बात कहते हैं लेकिन सवाल खड़े हो रहे हैं।

धान बेचने के लिए मंडी पहुंचने वाले किसानों से खरीदी प्रभारी और मंडी के लोगों द्वारा पैसे की डिमांड किया जाता है अगर पैसे नहीं देते तो उनके धान में खराबी बताकर परेशान किया जाता है।

सोशल मीडिया

पर वायरल

किसान से धान बेचने के लिए पैसे लेने का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। एक कर्मचारी के द्वारा किसानों से पैसे रिश्वत की डिमांड किया गया जिस पर किसान ने पैसे दिए वीडियो बना कर सोशल मीडिया पर अपलोड कर दिया।

अन्य पोस्ट

Comments

chhattisgarh news

cg news

english newspaper in raipur

hindi newspaper in raipur
hindi news