बस्तर

बेहतर रणनीति व परस्पर समन्वय से विकास-सुरक्षा पर लगातार कार्य करने निर्देश
24-Dec-2023 9:04 PM
बेहतर रणनीति व परस्पर समन्वय से विकास-सुरक्षा पर लगातार कार्य करने निर्देश

डीजीपी ने की बस्तर संभाग के सभी जिलों के नक्सल अभियान की  समीक्षा

‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता

जगदलपुर, 24 दिसंबर। रविवार को छत्तीसगढ़ के पुलिस महानिदेशक अशोक जुनेजा एवं अन्य वरिष्ठ अधिकारी द्वारा जिला मुख्यालय दंतेवाड़ा में जिला बस्तर, दंतेवाड़ा एवं बीजापुर की  संयुक्त समीक्षा बैठक ली गई।

 स्थानीय पुलिस अधिकारियों एवं सुरक्षा बलों की बैठक कर आगामी समय पर नक्सल अभियान के संबंध में बेहतर रणनीति एवं परस्पर समन्वय स्थापित करते हुये विकास एवं सुरक्षा के संबंध में लगातार कार्य करने के लिए निर्देशित किया गया।

समीक्षा बैठक के दौरान जिले में संचालित नक्सल विरोधी अभियान, विकास कार्यों की सुरक्षा एवं व्हीआईपी सुरक्षा  इत्यादि महत्वपूर्ण विषयों चर्चा एवं आवश्यक दिशा-निर्देश दिया गया।

बस्तर संभाग के भ्रमण पर पहुँचे पुलिस महानिदेशक छत्तीसगढ़ अशोक जुनेजा सहित अन्य वरिष्ठ अधिकारियों द्वारा समीक्षा बैठक के दौरान जिलेवार नक्सल विरोधी अभियान, विकास कार्यों की सुरक्षा एवं व्हीआईपी सुरक्षा  इत्यादि विषयों की समीक्षा बैठक आयोजित की गई थी। बैठक में उपस्थित पुलिस अधिकारी एवं केंद्रीय अर्धसैनिक बल के अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिया गया।

समीक्षा बैठक के दौरान अतिरिक्त पुलिस महानिदेशक नक्सल अभियान  विवेकानंद, पुलिस महानिरीक्षक बस्तर रेंज सुन्दरराज पी., महानिरीक्षक, उप पुलिस महानिरीक्षक, कांकेर रेंज  बालाजी राव, उप पुलिस महानिरीक्षक, दन्तेवाड़ा रेंज  कमलोचन कश्यप, उमनि एवं  पुलिस अधीक्षक बस्तर जितेन्द्र सिंह मीणा, पुलिस अधीक्षक, कांकेर दिव्यांग पटेल, पुलिस अधीक्षक कोण्डागांव वाय. अक्षय कुमार, पुलिस अधीक्षक दन्तेवाड़ा गौरव राय, पुलिस अधीक्षक सुकमा किरण चव्हाण, पुलिस अधीक्षक बीजापुर आंजनेय वार्ष्णेय, पुलिस अधीक्षक नारायणपुर पुष्कर शर्मा सहित जिला पुलिस बल व केन्द्रीय अर्द्धसैनिक बल के अधिकारीगण उपस्थित रहे।

अन्य पोस्ट

Comments

chhattisgarh news

cg news

english newspaper in raipur

hindi newspaper in raipur
hindi news