बस्तर
मुठभेड़ में 2 एलओएस कमांडरों समेत 3 ढेर
25-Dec-2023 6:18 PM
मारे गए नक्सलियों की पहचान, 5-5 लाख का था ईनाम
‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता
जगदलपुर, 25 दिसंबर। सुकमा और दंतेवाड़ा जिले के सरहद इलाके के डब्बा कुन्ना में रविवार देर शाम तक चली मुठभेड़ में 3 हार्डकोर नक्सलियों के मारे जाने की पुलिस ने पुष्टि की थी।
पुलिस ने 2 ईनामी नक्लसियों समेत 3 को मार गिराया है, दो नक्सलियों पर 5-5 लाख का ईनाम रखा गया था। मुठभेड़ में एलओएस कमांडर कुहरामी लक्ष्मण और सोढ़ी जगदीश मारे गए।
सोमा माड़वी कांगरवेली कमेटी का सदस्य 5 लाख का इनामी नक्सली भी मारा गया। लक्ष्मण कोहरामी की भी पुष्टि हुई है। समर्पित नक्सली ने मारे गए नक्सलियों की पहचान की है। इन दोनों पर ही 5-5 लाख रुपए का इनाम घोषित था। मारे गए तीन नक्सली में से एक की पहचान अभी नहीं हुई है। पुलिस इस नक्सली की भी पहचान करने का प्रयास कर रही है।