गरियाबंद

चन्द्रलेखा को अंतरराष्ट्रीय सेवा अवॉर्ड
28-Dec-2023 3:51 PM
चन्द्रलेखा को अंतरराष्ट्रीय सेवा अवॉर्ड

‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता
नवापारा-राजिम, 28 दिसंबर।
नारायण सेवा संस्थान उदयपुर राजस्थान की लोक कल्याणकारी संस्था द्वारा नगर की चन्द्रलेखा अशोक कुमार अग्रवाल (देवरी वाले) को अंतरराष्ट्रीय सेवा अवॉर्ड दिया गया। देश-विदेश से आए सैकड़ों लोगों की उपस्थिति में सुप्रसिद्ध सिने अभिनेता अनुपम खेर ने उन्हें प्रशस्ति पत्र व ट्रॉफी दी। 

नारायण सेवा संस्थान के प्रमुख कैलाश मानव व अध्यक्ष प्रशांत अग्रवाल ने बताया कि सेवाभावी चन्द्रलेखा ने कई दिव्यांग कन्याओं के इलाज व उनकी शादी कराने में धर्म के माता-पिता बनकर सहयोग किया। उनका मानद चयन हमारी अखिल भारतीय सेवा कमेटी ने अपने मानदंडों में खरा उतरने के बाद किया।

नारायण सेवा संस्थान अब सेवा महातीर्थ के रूप में जगवंदित हो रही है। इस अनुपम सम्मान को प्राप्त करने वाली छत्तीसगढ़ की वे पहली महिला हैं।
चंद्रलेखा अग्रवाल ने भास्कर से कहा कि इस तरह के पारमार्थिक सेवा कार्य हम अपने आत्मिक संतोष के लिए करते हैं। हमें अवॉर्ड की ना तो अपेक्षा थी ना उम्मीद थी।

उन्हें बधाइ देने वालों में नगर की विभिन्न समाज सेवी संस्थाओं सहित नंदलाल सायरानी, ब्रह्मदत्त शास्त्री, सुजानमल पारख, विजय बोथरा, आदित्य गुप्ता, भागचंद बंगानी, डॉक्टर राजेंद्र गदिया, कन्हैया तिवारी, गिरधारी अग्रवाल, रमेश पहाडिय़ा, श्याम किशोर शर्मा, रमेश चौधरी, मनीष जैन, डॉक्टर टीएन रमेश, डॉक्टर उजाला शाह, जीवन सेन रहे। सम्मान प्राप्त करते चंद्रलेखा।
 

अन्य पोस्ट

Comments

chhattisgarh news

cg news

english newspaper in raipur

hindi newspaper in raipur
hindi news