बलौदा बाजार

धान का बोनस लेने उमड़े किसान
29-Dec-2023 3:13 PM
धान का बोनस लेने उमड़े किसान

बलौदाबाजार, 29 दिसंबर। राज्य के द्वारा समर्थन मूल्य प्रधान खरीदी कार्य के अंतर्गत वर्ष 2014-15 एवं वर्ष 2015-16 का एक साथ दो वर्ष की बोनस राशि मिलने से पूरे राज्य की भांति बलौदाबाजार के किसानों में भी हर्ष व्याप्त है। जिले की किसानों ने राज्य सरकार के इस निर्णय को किसान हितैषी बताते हुए छत्तीसगढ़ सरकार की प्रशंसा की है।

किसानों ने छत्तीसगढ़ सरकार के किसान हितैषी निर्णय के फल स्वरूप उन्हें एक साथ बोनस राशि मिलने पर प्रसन्न व्यक्त करते हुए इसके लिए मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय एवं छत्तीसगढ़ सरकार को हृदय से धन्यवाद ज्ञापित किया है। उन्होंने कहा कि राज्य सरकार के द्वारा राज्य के किसानों को वर्ष 2014 15 एवं 2015 16 के बकाया बोनस राशि का भुगतान कर राज्य के अन्नदाता किसानों का वास्तविक सम्मान करने का कार्य किया है।

राज्य सरकार की इस निर्णय की सराहना करते हुए कोर्राम ने बताया कि वर्तमान में इसके पास कुल 85 एकड़ खेती योग्य जमीन है। 
उन्होंने 2014-15 में 152 च्ंिटल 40 किलोग्राम एवं 2015-16 में 557 च्ंिटल 20 किलोग्राम समर्थन मूल्य प्रदान की बिक्री की है।

 

अन्य पोस्ट

Comments

chhattisgarh news

cg news

english newspaper in raipur

hindi newspaper in raipur
hindi news