बलौदा बाजार

श्री मानस महायज्ञ की तैयारी जोरों पर
31-Dec-2023 3:10 PM
श्री मानस महायज्ञ की तैयारी जोरों पर

बलौदाबाजार, 31 दिसंबर। अयोध्या में भगवान रामलला की प्राण प्रतिष्ठा की शुभ बेला में  विश्व कल्याण की मनोकामना के साथ  श्री मानस महायज्ञ संपन्न होगा।
बैठक में  प्राण प्रतिष्ठा के अवसर पर श्री मानस महायज्ञ एवं श्री राम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र विग्रह प्राण प्रतिष्ठा महोत्सव के रूप में मनाने का निर्णय लिया गया है, जो पौष शुक्ल पंचमी सोमवार 15 जनवरी  मकर संक्रांति पर संगीतमय जलयात्रा, राम दरबार झांकी भ्रमण से प्रारंभ होकर पौष शुक्ल पूर्णिमा गुरुवार 25 जनवरी को पूर्णाहुति कलशयात्रा महाआरती भोग भंडारे के साथ संपन्न होगा, जिसमें प्रत्येक दिवस प्रात: यज्ञ आचार्यों के सानिध्य में वेदमंत्रों मानस पाठ के साथ प्रारम्भ होगा एवं प्रतिदिन यज्ञ विराम के पश्चात् संध्या संगीतमय सुंदर कांड, हनुमान चालीसा, राम कथा, राम लीला, भजन आदि कार्यक्रमों का मंचन होगा। साथ ही प्राण प्रतिष्ठा के विशेष दिवस पर राम दरबार का संगीतमय नगर भ्रमण अयोध्या में हो रहे दिव्य आयोजन का यज्ञ स्थल में लाइव प्रसारण भी किया जाएगा।

बैठक में प. द्वारिका प्रसाद शास्त्री, मोतीराम वर्मा, खोडस राम कश्यप, के के वर्मा,प्रेम नारायण केशरवानी, प्यारेलाल सेन, सुरेंद्र जायसवाल बुधराम अग्रवाल,मोरध्वज श्रीवास्तव विवेक आनंद तिवारी, संजय नारायण केशरवानी, अक्षर अग्रवाल, संतोष वैष्णव, विनय गुप्ता, वरूमल हरिरमानी, नीलम दीक्षित, दिनेश ठाकुर, दीप कुमार बाजपेयी, कृष्णानंद अग्रवाल, आशीष मिश्रा, पीयूष मिश्रा, गणेश शंकर साहू, राजेश केशरवानी, शिवप्रकाश तिवारी, अशोक गुप्ता, लक्ष्मेंद्र अग्रवाल, वासुदेव ठाकुर लाला एवं अभिषेक तिवारी मिकी उपस्थित रहे।

अन्य पोस्ट

Comments

chhattisgarh news

cg news

english newspaper in raipur

hindi newspaper in raipur
hindi news