बलरामपुर

101 को बांटे गर्म कपड़े
01-Jan-2024 8:59 PM
101 को बांटे गर्म कपड़े

‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता
रामानुजगंज,1 जनवरी।
जन चेतना कल्याण मंच ने 101 लोगों के बीच में कंबल एवं अन्य ऊनी वस्त्र का वितरण किया।

ज्ञात हो कि सर्दी के मौसम में हर वर्ष की भांति इस वर्ष भी नगर की समाजसेवी संस्था जन चेतना कल्याण मंच द्वारा पिछले 24 वर्षों से गर्म कपड़ों का वितरण किया जाता है। इस वर्ष गर्म कपड़ों का वितरण वार्ड क्रमांक 14 के गरीब लोगों के बीच 101 लोगों को किया गया।

जन चेतना कल्याण मंच के अध्यक्ष विकास दुबे ने बताया कि हम लोगों के द्वारा नगर के गरीब परिवारों के बीच में जो वार्ड  13 एवं 14 तथा अन्य वार्डों में निवास करते हैं। हर वर्ष हम लोगों के द्वारा उन्हें ठंडी के सीजन में जरूरत अनुसार नगरवासियों के सहयोग से गर्म कपड़े वितरण किया जाता है।

पिछले 24 वर्षों से हम लोगों का कोशिश जारी है, हम लोग इन इन जरूरतमंद लोगों के बीच में गर्म कपड़े देकर इन्हें ठंडी से राहत दिलाने का भरपूर भरपूर प्रयास करते हैं। इस वर्ष हम लोगों ने 101 लोगों के बीच में कंबल एवं अन्य ऊनी वस्त्र का वितरण किया है। इस अवसर पर संस्था के दीपक ठाकुर सलाम मंसूरी अजय केवट रसूल मंसूरी सहित अन्य सदस्य भी मौजूद थे।

अन्य पोस्ट

Comments

chhattisgarh news

cg news

english newspaper in raipur

hindi newspaper in raipur
hindi news