बलरामपुर

कैलेण्डर वर्ष 2024 के लिए स्थानीय अवकाश घोषित
04-Jan-2024 8:50 PM
कैलेण्डर वर्ष 2024 के लिए स्थानीय अवकाश घोषित

बलरामपुर,4 जनवरी। कलेक्टर बलरामपुर-रामानुजगंज  रिमिजियुस एक्का ने सामान्य पुस्तक परिपत्र भाग 02 के नियम 8 के अंतर्गत प्रदत्त शक्तियों का प्रयोग करते हुए कैलेण्डर वर्ष 2024 के लिए जिले में निम्न तिथियों को स्थानीय अवकाश घोषित किया है। कलेक्टर श्री एक्का द्वारा जारी आदेश में 15 जनवरी 2024 दिन सोमवार को मकर संक्रांति/पोंगल, 11 अक्टूबर 2024 दिन शुक्रवार को महानवमी तथा 01 नवम्बर 2024 दिन सोमवार को दीपावली का दूसरा दिन(गोवर्धन पूजा) के लिए स्थानीय अवकाश घोषित किया गया है। उक्त स्थानीय अवकाश कोषागार/उप कोषागारों तथा बैंकों के लिए लागू नहीं होगा।

अन्य पोस्ट

Comments

chhattisgarh news

cg news

english newspaper in raipur

hindi newspaper in raipur
hindi news