राजनांदगांव

निगम क्षेत्र में 13 से विकसित भारत संकल्प यात्रा
10-Jan-2024 3:38 PM
निगम क्षेत्र में 13 से विकसित भारत संकल्प यात्रा

‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता
राजनांदगांव, 10 जनवरी।
भारत शासन द्वारा संचालित विभिन्न योजनाओं एवं भारत सरकार के फ्लेगशीप स्कीम के प्रचार-प्रसार तथा योजनाओं के कवरेज को बढ़ावा देने एवं हितग्राहियों में जागरूकता लाने हेतु विकसित भारत संकल्प यात्रा शासन द्वारा प्रारंभ की गई है, उक्त यात्रा का आगमन राजनांदगांव निगम सीमाक्षेत्र में 13 जनवरी को हो रहा है। जिसके माध्यम से 13 से 16 जनवरी तक वार्डो में भारत शासन की योजनाओं का प्रचार-प्रसार किया जाएगा। 

विकसित भारत संकल्प यात्रा में उपरोक्त दिनांक को शहर के विभिन्न क्षेत्रों में कैम्प का आयोजन किया जाएगा। यात्रा के सफल आयोजन एवं नागरिकों को योजना का लाभ देने नगर निगम आयुक्त अभिषेक गुप्ता ने मंगलवार को अधिकारी-कर्मचारियों व सामुदायिक संगठकों तथा स्वच्छता दीदीयों की बैठक लेकर आवश्यक व्यवस्था एवं प्रचार प्रसार करने के निर्देश दिये।

बैठक में आयुक्त श्री गुप्ता ने कहा कि भारत सरकार द्वारा प्रमुख योजनाओं संतृप्तीकरण के लिए आउटरीच गतिविधियों के माध्यम से जागरूकता बढ़ाने हेतु विकसित भारत संकल्प यात्रा का आयोजन किया जा रहा है, शासन निर्देशानुसार उक्त यात्रा के माध्यम से निगम सीमाक्षेत्र में 13 से 16 जनवरी तक वार्डों में कैम्प आयोजित किया जा रहा है। जिसके लिए आवश्यक व्यवस्था सुनिश्चित करना है। उन्होंने बताया कि निगम सीमाक्षेत्र में 7 स्थानों पर कैम्प आयोजित किया जा रहा है, जिनमें 13 जनवरी को गौरीनगर स्कूल मैदान में सुबह 8.30 से दोपहर 12.30 बजे तक व शंकरपुर स्कूल मैदान में दोपहर 1 से शाम 5 बजे तक कैम्प आयोजित किए जाएंगे। 
इसी प्रकार 14 जनवरी को नया ढाबा स्कूल मैदान में सुबह 8.30 से 12.30 बजे तक व स्टेट स्कूल मैदान में दोपहर 1 से शाम 5 बजे तक, 15 जनवरी को कमला कालेज मैदान में सुबह 8.30 से दोपहर 12.30 बजे तक व हल्दी हाई स्कूल मैदान में दोपहर 1 से शाम 5 बजे तक तथा 16 जनवरी को लखोली स्कूल मैदान में सुबह 8.30 बजे से 12.30 बजे तक कैम्प आयोजित किए जाएंगे। जिसका व्यापक प्रचार-प्रसार किया जाना है। 

आयुक्त श्री गुप्ता ने कहा कि अधिकारी-कर्मचारियों से कहा कि वह अपने-अपने दयित्वों का निष्ठापूर्वक निर्वाहन करेंगे, कैम्प के लिए प्रतिदिन प्रचार-प्रसार के अलावा कैम्प के एक दिन पहले कैम्प वार्ड के अलावा आसपास के वार्डो में व्यापक प्रचार-प्रसार करना है, सभी आवश्यक व्यवस्था सुनिश्चित करने के अलावा सभी जनप्रतिनिधियो को भी कार्यक्रम में आमांत्रित करना है। बैठक में संकल्प यात्रा प्रभारी अधिकारी व उपायुक्त मोबिन अली, नोडल अधिकारी व कार्यपालन अधिकारी यूके रामटेके तथा प्र.कार्यपालन अभियंता कामना सिंह यादव सहित अधिकारी कर्मचारी उपस्थित थे।
 

अन्य पोस्ट

Comments

chhattisgarh news

cg news

english newspaper in raipur

hindi newspaper in raipur
hindi news