गरियाबंद

जगह-जगह मना गणतंत्र दिवस
28-Jan-2024 4:57 PM
जगह-जगह मना गणतंत्र दिवस

‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता

नवापारा-राजिम, 28 जनवरी। नगर सहित अंचल में गणतंत्र दिवस का पर्व हर्षोल्लास के साथ मनाया गया।

नगर के सरकारी एवं गैर सरकारी संस्थानों, विभिन्न चौक-चौराहों में समारोह आयोजित करके राष्ट्रीय ध्वज फहराया गया। नगर पालिका कार्यालय, विधायक कार्यालय संगवारी, नगर के हृदय स्थल गांधी चौक, शासकीय उच्चतर माध्यमिक शाला, कन्या शाला, पं.दीनदयाल उपाध्याय चौक बस स्टैंड, लाल चौक, मैडम चौक,खोली पारा प्राथमिक शाला, कृषि उपज मंडी, सहाकारी वृत्ताकार सोसायटी, थोक सब्जी मंडी, तिरंगा चौक, सोमवारी बाजार चौक सहित अनेकों स्थानों में सामाजिक कार्यकर्ता, जनप्रतिनिधियों एवं गणमान्य नागरिकों ने ध्वजारोहण कर तिरंगे झण्डे को सलामी दी। इसके साथ ही राष्ट्रगान भी गाया गया।

इस अवसर पर संगवारी कार्यालय में पूर्व विधायक धनेन्द्र साहू, नगर पालिका अध्यक्ष धनराज मध्यानी, जीत सिंग, चतुर जगत, सौरभ शर्मा, बीरबल राजपूत, रामा यादव, निर्माण यादव, राजा चावला सहित अनेक कांग्रेस कार्यकर्ताओं के उपस्थिति में ध्वजारोहण किया गया।

इसी तरह नगरपालिका कार्यालय में पालिका अध्यक्ष धनराज मध्यानी, गांधी चौक में डॉ. राजेन्द्र गदिया, पंडित दीनदयाल उपाध्याय चौक में भाजपा नेताओं द्वारा, लाल चौक में मंडल अध्यक्ष महिला मोर्चा एवं भाजपा नेताओं द्वारा,थाना परिसर में थाना प्रभारी आशीष सिंह राजपूत, तहसील कार्यालय में तहसीलदार सूरज बंछोर द्वारा ध्वजा फहराकर तिरांगे झण्डे को सलामी दी।

शहर के विभिन्न जगहों में राष्ट्रीय ध्वजा फहराया गया। जिसमें नगर के अलग-अलग कार्यक्रमों में नपा अध्यक्ष धनराज मध्यानी,नगर पालिका नेता प्रतिपक्ष प्रसन्न शर्मा,नपा उपाध्यक्ष चतुर सिंह जगत, सभापति संध्या राव, पार्षद सभापति मंगराज सोनकर, पार्षद अजय साहू, अजय कोचर, ब्लॉक महामंत्री राजा चावला, नगर पालिका पूर्व अध्यक्ष विजय गोयल, अनिल जगवानी, मंडल अध्यक्ष उमेश यादव, परदेशीराम साहू, भाजपा नेता किशोर देवांगन, भाजयुमो नेता नागेद्र वर्मा, मुकुंद मेश्राम, भाजपा अल्पसंख्यक मोर्चा जिला महामंत्री रेशम सिंग हुंदल, मंडल अध्यक्ष इमरान सोलंकी, पार्षद गण प्रसन्न शर्मा, बाबी चावला, योगेन्द्र कंसारी, मयाराम साहू, चुम्मन कंडरा, ओमकुमारी-संजय साहू, रवि साहू, पद्मनी सोनी, अनिता देवांगन, मधु बाफना, पूर्व सोसायटी अध्यक्ष छन्नुलाल साहू, मनीष देवांगन, धीरज साहू, नवल साहू, भूपेंद्र सोनी, संजय साहू, दिनेश यादव, जित्तु बया, वीरेन्द्र साहू, ईश्वरी देवागंन, महिला मोर्चा अध्यक्ष अन्नपूर्णा देवांगन, संतोषी कंसारी, तनु मिश्रा, राजू रजक, किशन साहू सहित बड़ी संख्या में जनप्रतिनिधि उपस्थित थे।

अन्य पोस्ट

Comments

chhattisgarh news

cg news

english newspaper in raipur

hindi newspaper in raipur
hindi news