गरियाबंद

सीएम साय से मिले संत गोवर्धन शरण, श्रीरामचरित महायज्ञ में शामिल होने दिया न्यौता
29-Jan-2024 3:10 PM
सीएम साय से मिले संत गोवर्धन शरण, श्रीरामचरित महायज्ञ में शामिल होने दिया न्यौता

‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता

राजिम, 29 जनवरी। सिरकट्टी आश्रम कुटेना में 31 जनवरी से 4 फरवरी 2024 तक श्रीरामचरित मानस महायज्ञ का आयोजन रखा गया है। आयोजन में शामिल होने के लिए प्रदेश के मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय को संत गोवर्धन शरण व्यास महाराज जी द्वारा निमंत्रण देकर कार्यक्रम में आने का आग्रह किया। जिस पर मुख्यमंत्री श्री साय ने 3 फरवरी को उपस्थित होने की संभावना जताई है। इस दौरान साहू समाज के प्रदेश उपाध्यक्ष भुनेश्वर साहू, सामाजिक कार्यकर्ता डॉ. रूपसिंग साहू, वैदराज ओमप्रकाश साहू आदि उपस्थित थे।

अन्य पोस्ट

Comments

chhattisgarh news

cg news

english newspaper in raipur

hindi newspaper in raipur
hindi news