गरियाबंद

महतारी वंदन योजना से नारी सशक्तिकरण को मिलेगा बढ़ावा - देवकी
05-Feb-2024 3:18 PM
महतारी वंदन योजना से नारी सशक्तिकरण को मिलेगा बढ़ावा - देवकी

‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता

राजिम, 5 फरवरी। प्रदेश के विष्णु देव साय सरकार ने महिला सशक्तिकरण को बढ़ावा देने के उद्देश्य से प्रदेश में महतारी वंदन योजना एक मार्च से लागू की जा रही है। उक्त योजना का स्वागत करते हुए भाजपा नेत्री देवकी साहू ने प्रदेश के भाजपा सरकार के प्रति आभार व्यक्त किया है।

श्रीमती साहू ने कहा कि योजना से नारी सशक्तिकरण को बढ़ावा मिलेगा। उन्होंने कहा कि यह मोदी की एक और गारंटी है, जो पूरा होने जा रही है।

मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय के नेतृत्व में राज्य में महतारी वंदन योजना के क्रियान्वयन के लिए सभी तैयारियां पूर्ण कर ली गई हैं। योजना में पात्र महिलाओं को 01 मार्च 2024 से लाभ मिलना शुरू हो जाएगा।

इस योजना के तहत सभी पात्र महिलाओं को प्रतिमाह एक हजार रूपए के मान से साल में 12 हजार रूपए की राशि महिलाओं के बैंक खातों में अंतरित की जाएगी। महतारी वंदन योजना के लिए महिलाओं से 04 से 20 फरवरी तक आन लाइन आवेदन लिए जाएंगे। आवेदन आंगनबाड़ी केन्द्रों, ग्राम पंचायतों एवं बाल विकास परियोजना कार्यालय की लॉगिन आई.डी से किए जा सकते हैं। नगरीय क्षेत्र के आवेदक वार्ड प्रभारी के लॉगिन आई.डी से आवेदन कर सकेंगे। उन्होंने कहा कि भाजपा जो कहती है उसे पूरा करने के लिए प्रतिबद्ध रहती है।

अन्य पोस्ट

Comments

chhattisgarh news

cg news

english newspaper in raipur

hindi newspaper in raipur
hindi news