धमतरी

भोथली में गाँव चलो घर चलो अभियान
14-Feb-2024 6:36 PM
भोथली में गाँव चलो घर चलो अभियान

‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता

कुरुद, 14 फरवरी। गाँव चलो घर चलो अभियान के तहत ग्राम भोथली में भाजपा कार्यकर्ताओं ने घर घर जाकर मोदी गारंटी सहित राज्य सरकार की योजनाओं का प्रचार-प्रसार किया।

 कुरुद ब्लाक अंतर्गत ग्राम पंचायत भोथली (चरमुडिया) में पार्टी संगठन द्वारा सौंपे गए दायित्व का निर्वहन करते हुए भाजपा अनुसूचित जाति मोर्चा मंडल अध्यक्ष विक्रम सिंह बंजारे ने तीन दिनों तक ग्राम प्रवास किया। पार्टीजनों के साथ ग्रामीणों से रूबरू होकर उन्होंने मोदी गारंटी एवं केन्द्र सरकार की कल्याणकारी योजनाओं का उल्लेख करते हुए बताया कि छत्तीसगढ़ की भाजपा सरकार तेजी से संकल्प पत्र में किए गए वायदे पूरे कर रही है। जिसमें मोदी गारंटी भी शामिल हैं।

गाँव चलो घर चलो अभियान के प्रभारी श्री बंजारे ने देश का मान बढ़ाने वाले पीएम मोदी की अगुवाई में तीसरी बार दिल्ली में सरकार बनाने के लिए सभी कार्यकर्ताओं को एकजुट प्रयास करने की जरूरत बताई। गांव की महिला मोर्चा, बूथ अध्यक्ष, पन्ना प्रभारी आदि के साथ घर घर जाकर लोगों से संवाद स्थापित कर आगामी चुनाव में फिर से भाजपा को जिताने का आहृवान किया।

उन्होंने गुरुवार को गांव में सभी पार्टीजनों की बैठक लेकर अभियान की समीक्षा करने की बात कही। इस अवसर पर कमलेश चन्द्राकर, खुबलाल देवांगन, जिगेन्द्र ध्रुव, राजेश सेन, होमेन्द्र देवांगन, रजनी यादव सहित ग्रामीण कार्यकर्ता एवं गांव के लोग मौजूद थे।

अन्य पोस्ट

Comments

chhattisgarh news

cg news

english newspaper in raipur

hindi newspaper in raipur
hindi news