रायगढ़

पीएम ने देश को किया मजबूत, लोग पूरी ताकत के साथ उनके साथ खड़े हैं- कृष्ण पाल गुर्जर
24-Feb-2024 6:16 PM
पीएम ने देश को किया मजबूत, लोग पूरी ताकत के साथ उनके साथ खड़े हैं- कृष्ण पाल गुर्जर

‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता
रायगढ़, 24 फरवरी।
छत्तीसगढ़ में आज विकसित संकल्प यात्रा के तहत आयोजित कार्यक्रम में देश के प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने छत्तीसगढ़ में 34 हजार 400 करोड़ के परियोजनाओं का वर्चुअल लोकार्पण व शिलान्यास किया। इस अवसर पर नरेन्द्र मोदी ने रायगढ़ जिले के पुसौर ब्लाक में स्थित ग्राम लारा की एनटीपीसी में राष्ट्रीय ताप विद्युत निगम के लारा सुपर ताप विद्युत परियोजना चरण-1 को राष्ट्र के नाम समर्पित किया। साथ ही साथ उन्होंने राष्ट्रीय ताप विद्युत निगम के लारा सुपर ताप विद्युत परियोजना चरण-2 की आधारशिला रखी। अपने कार्यक्रम में रायगढ़ जिले के घरघोड़ा एवं धरमजयगढ़ क्षेत्र में संचालित एसईसीएल की छाल व बरौद सहित तीन प्रमुख फस्र्ट माइल कनेक्टिविटी (एफएमसी) परियोजनाओं का भी उद्घाटन किया। 

इस अवसर पर भारत केंद्रीय विद्युत एवं भारी उद्योग राज्य मंत्री कृष्ण पाल गुर्जर एवं प्रदेश के वित्त मंत्री  ओ.पी.चौधरी कार्यक्रम में शामिल हुए।  शहीद कर्नल विप्लव त्रिपाठी स्टेडियम में वर्चुअल आयोजन में बड़ी संख्या में जिले के अधिकारी व कर्मचारी तथा महिलाएं उपस्थित थी। इस कार्यक्रम को केन्द्रीय विद्युत एवं भारी उद्योग राज्य मंत्री कृष्णपालगुर्जर एवं प्रदेश के वित्त मंत्री  ओपी चौधरी ने भी संबोधित किया।

कार्यक्रम के बाद केन्द्रीय राज्य मंत्री कृष्णपाल गुर्जर ने पत्रकारों से बातचीत करते हुए कहा कि दुनिया के सबसे लोकप्रिय नेता और भारत के प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने विकसित भारत, विकसित छत्तीसगढ़ को ध्यान में रखते हुए 34 हजार 4 सौ करोड़ की परियोजना का शुभारंभ और शिलान्यास किया। 

इसी के तहत उर्जा विभाग की तरफ से 8 सौ, 8 सौ मेगावाट की दो सुपर क्रेटिकल पावर प्लांट, याने की 16 सौ मेगावाट की पावर प्लांट आज राष्ट्र का समर्पित किये गए हैं। जिसमें से आधी बिजली याने की 8 सौ मेगावाट की बिजली छत्तीसगढ़ राज्य को दी जाएगी। इसी तरह 8 सौ, 8 सौ मेगावाट की दो सुपर क्रेटिकल पावर प्लांट का रायगढ़ में शिलान्यास किया गया है। इसमें भी पैदा होनें वाली बिजली का आधा हिस्सा छत्तीसगढ़ को मिलेगा। याने की देश को 24 एनटू 7 निर्बाध रूप से स्वच्छ और सस्ती बिजली देश के लोगों को मुहैया कराया जाएगा। आज भारत 2014 के बाद मोदी जी के नेतृत्व में बिजली के क्षेत्र में आत्मनिर्भर हो गया है। सिर्फ भारत के खपत की पूर्ति नहीं करता बल्कि दूसरे देशों को भी भारत बिजली देने का काम कर रहा है। पिछले दस साल में देश आर्थिक रूप से भी मजबूत हुआ है और देश की सांस्कृति विरासत को भी मजबूत करने का काम किया है।

दोनों परियोजनाएं लगभग 31 हजार सौ करोड़ की योजनाएं हैं। 15 हजार 8 सौ करोड की एक फेस वन और 15 हजार 3 सौ करोड की दूसरी योजना है। इन पर लगभग 31 करोड़ 1 करोड रूपया खर्च होनें वाला है। इससे छत्तीसगढ़ में रोजगार के साधन भी बढ़ेगे और बिजली भी निर्बाध रूप से छत्तीसगढ़ के अलावा देश के लोगों को मिलेगी। केन्द्रीय विद्युत एवं भारी उद्योग राज्य मंत्री कृष्ण पाल गुर्जुर ने यह भी कहा कि देश बहुत तेजी के साथ आगे बढ़ रहा है। 2027 तक हम नेट 0 में जायेंगे। 2030 में हमको टोटल खपत का 40 प्रतिशत रिनीवल एजेंसी से पैदा करना था उसको हमने समय से पहले नवंबर 2021 में ही उस टारगेट को भारत में मोदी के नेतृत्व में पूरा कर लिया।

केन्द्रीय विद्युत एवं भारी उद्योग राज्य मंत्री कृष्ण पाल गुर्जुर ने किसानों के आंदोलन को लेकर पूछे गए प्रश्न पर कहा कि कुछ हताश और निराश शक्तियां जिनको देश के लोगों ने नकार दिया है। ऐसी शक्तियां चुनाव के मौके पर सीधे साधे भाले भाले हमारे किसान भाईयों को हथियार बनाकर उपयोग करना चाहते हैं। लेकिन वो अपने मंसूबे में पूरे नही होंगे। क्योंकि विरोधियों की जिद है मोदी को हटाने की लेकिन मोदी को हटाने के चक्कर में वे खुद मिटने में तुले हुए हैं। 

केन्द्रीय राज्य मंत्री ने इंडिया गठबंधन पर भी कटाक्ष करते हुए कहा कि आप सभी को पता है इंडिया गठबंधन कहा है। ये तो हताश, निराश लोगों द्वारा दुत्कार दिये गए लोगों का एक ठगबंधन है। जो फिर से इस देश के भोले भाले लोगों को ठगना चाहता है। लेकिन ये कामयाब नहीं होंगे क्योंकि दस साल में देश के लोगों ने जो भरोसा मोदी जी में और उनकी सरकार में बढ़ा है और जो मोदी जी ने देश को मजबूत किया है। दुनिया की आर्थिक शक्ति बनाया है, दुनिया में भारत का डंका बजवाया है। इसीलिये आज देश के लोग पूरी ताकत के साथ मोदी जी के साथ खड़े हैं। राहुल गांधी के भारत जोड़ो यात्रा के संबंध में केन्द्रीय राज्य मंत्री कृष्ण पाल गुर्जुर ने कहा कि कुछ यात्रा नही है भारत तो पहले ही एक था आज भी एक है और भारत को जो तोडऩे का काम  किया तो इन्हीं लोगों की पार्टी ने किया।  

केन्द्र सरकार के दिशा निर्देश पर आयोजित विकसित भारत संकल्प यात्रा के दौरान विभिन्न विभागों के स्टाल भी लगाये गए थे। जिनका निरीक्षण केन्द्रीय विद्युत एवं भारी उद्योग राज्य मंत्री कृष्णपाल गुर्जर एवं प्रदेश के वित्त एवं आवास मंत्री तथा रायगढ़ विधायक ओपी चौधरी ने अवलोकन किया।

अन्य पोस्ट

Comments

chhattisgarh news

cg news

english newspaper in raipur

hindi newspaper in raipur
hindi news