सरगुजा

बदहाल कानून व्यवस्था, युवक कांग्रेस ने गृह मंत्री का फूंका पुतला
27-Feb-2024 8:49 PM
बदहाल कानून व्यवस्था, युवक कांग्रेस ने गृह मंत्री का फूंका पुतला

‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता
अम्बिकापुर, 27 फरवरी।
कानून व्यवस्था की बदहाल स्थिति और बढ़ते अपराध को राजनीतिक संरक्षण देने के विरोध में युवक कांग्रेस ने प्रदेश के उपमुख्यमंत्री और स्थानीय विधायक का पुतला फूंका। पुतला जलाने को लेकर युवक कांग्रेसियों और पुलिस के बीच जमकर झूमा झटकी हुई।

उप मुख्यमंत्री और गृहमंत्री विजय शर्मा और स्थानीय विधायक राजेश अग्रवाल का पुतला जलने की सूचना पर पुलिस पहले से चौकस थी। पुलिस को चकमा देकर युवक कांग्रेस कार्यकर्ताओ ने पुतला फूंक दिया। इस दौरान पुलिस से युवक कांग्रेसियों की खूब झूमाझटकी हुई।

पुतला दहन से पहले सभा में युंका जिलाध्यक्ष  विकल झा ने कहा-जब से भाजपा की सरकार बनी है, जिले में कानून व्यवस्था की स्थिति खराब है। अपराधियों का मनोबल बढ़ा है। नाबालिग युवकों की टोली गैंग बनाकर रोज वारदात कर रही है। अमेरा खदान से संगठित गिरोह खुलेआम चोरी कर रहा है। सूरजपुर जिले में मासूम की फिरौती के लिए अपहरण कर उसकी हत्या कर दी जाती है, एक महीने तक पुलिस हाथ पर हाथ धरे बैठे रहती है। रिशु हत्याकांड का एक आरोपी भारतीय जनता युवा मोर्चा का पदाधिकारी है। भाजपा के पदाधिकारी सत्ता संरक्षण में कानून हाथ में ले रहे हैं। मैनपाट में तहसीलदार को पीटने वाले भाजपा नेता को बचाने विधायक मध्यस्थता कर रहे हैं। इन सबके विरोध में उप मुख्यमंत्री जो कि गृह मंत्री भी है, का पुतला जलाया है। युवक कांग्रेस आगे भी लोकतांत्रिक तरीके से कड़ा विरोध करती रहेगी।

इस कार्यक्रम में अनिल सिंह कर्नल, आशीष वर्मा, चन्द्र प्रकाश सिंह, शिवेश सिंह बाबू, दिनेश शर्मा, रजनीश सिंह, निक्की खान, आतिश शुक्ला, हिमांशु जायसवाल, अमित तिवारी राजा, शुभम जायसवाल, विकास केशरी, आकाश अग्रहरि, हिमांशु अग्रवाल, अंकित जायसवाल, अमित सिंह रिंकू, सतीष घोष, लक्की मथारू आदि मौजूद थे।

अन्य पोस्ट

Comments

chhattisgarh news

cg news

english newspaper in raipur

hindi newspaper in raipur
hindi news