धमतरी

महिला दिवस पर मनरेगा महिला मजदूर, मितानिन का हुआ सम्मान
12-Mar-2024 2:32 PM
महिला दिवस पर मनरेगा महिला मजदूर, मितानिन का हुआ सम्मान

‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता
नगरी, 12 मार्च।
छत्तीसगढ़ मनरेगा मेट संघ के प्रदेश अध्यक्ष डी के यादव के जन्मदिन पर छत्तीसगढ़ प्रदेश के सरगुजा संभाग अध्यक्ष पुष्पा राजवाड़ी, मनरेगा मेट संघ छत्तीसगढ़ सूरजपुर जिलाध्यक्ष रामबिलास, एवं जिला महामंत्री तिलेश्वर राजवाड़ी के नेतृत्व मे प्रदेश अध्यक्ष के जन्मदिन पर महिलाओं को सम्मान किया गया।

ज्ञात हो कि केंद्र सरकार के महत्वपूर्ण योजना रास्ट्रीय रोजगार गारंटी अधिनियम के तहत पूरे भारत में अलग अलग राज्य मे मनरेगा कार्य संचालित है जो 40 मजदूर के पीछे 1 मेट नियुक्त है जिसमें शासन कि महत्वपूर्ण योजना के साथ अन्य कार्यों पर भी सहयोग प्रद है। मनरेगा श्रमिक महिला,दीदीयों, मितानिन मेट को श्रीफल देकर मुंह मीठा कर सम्मान किया गया, जिलाध्यक्ष रामबिलास पुष्पा राजवाड़ी ने बताया इस सम्मान कार्य में जिला संघ की ओर से हमारे प्रदेश अध्यक्ष डीके यादव जी कि जन्मदिन पर महिलाओं को भी बधाई देते हुये सम्मानित किया गया। 

इस समारोह में उपस्थित ग्राम पंचायत के मेट कुंती सिंह एवं जिला अध्यक्ष रामविलास जिला संरक्षक पुष्पा राजवाड़े जी जिला सचिव जिला उपाध्यक्ष अशोक कुमार देवांगन, जिला महामंत्री तिलेश्वर रजवाड़ी, जिला सहसचिव ओम प्रकाश कुशवाहा, जिला कार्यकारिणी इंद्रावती, जिला कोषाध्यक्ष नीलेश दुबे जी और ब्लॉक अंजू प्रजापति महिला प्रकोष्ठ ब्लॉक सिंह की उपस्थिति में राष्ट्रीय महिला दिवस सम्मान हुआ। 

प्रदेशाध्यक्ष ने बताया कि अवतरण दिवस पर प्रदेश के लोक प्रिय मेट साथी एवं प्रदेश जिला ब्लॉक सामाजिक यादव संगठन के साथ छत्तीसगढ़ राज्य के प्रमुख संगठन अध्यक्ष के आलावा  प्रेस मीडिया पत्रकार महिला मेट साथियों का शुभकामनायें प्राप्ति हुई,सभी शुभचिंतक मेट साथियों को आभार व्यक्त करते हुये कहा आप सभी कि निम्न समस्या माँग को शासन प्रशासन तक पहुंचाने में भरसक प्रयास है। 

मंगल नायक राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिल भारतीय मनरेगा मजदूर मेट महासंघ दिल्ली,राधेश्याम कौशिक उपाध्यक्ष मेट संघ छत्तीसगढ़ जिलाध्यक्ष गायकवाड, धमतरी भजन यादव, धनेश्वरी साहू संभगीय अध्यक्ष ऋषि ध्रुव प्रदेश सचिव, विष्णु  कोठारी  सोहन शर्मा ब्लॉक अध्यक्ष गरियाबंद सहित सभी पदाधिकारी  ने शुभकामनाएं प्रेषित किया।

अन्य पोस्ट

Comments

chhattisgarh news

cg news

english newspaper in raipur

hindi newspaper in raipur
hindi news