सरगुजा

बलात्कार, फरार आरोपी गिरफ्तार
19-Mar-2024 8:23 PM
बलात्कार, फरार आरोपी गिरफ्तार

‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता
सीतापुर,19 मार्च।
सरगुजा पुलिस ने लम्बे समय से फरार चल रहे बलात्कार के आरोपी को गिरफ्तार किया है।

पुलिस के अनुसार 4 जुलाई 2023 को पीडि़ता के पिता ने थाना सीतापुर में लिखित रिपार्ट दर्ज कराई  कि  15 अक्टूबर 2022 से 25 मई 2023 तक आरोपी गजेन्द्र दास के द्वारा उसकी पुत्री के साथ शादी करने का झांसा देकर कई बार शारीरिक संबंध बनाया गया, अब शादी करने से इंकार कर रहा है।

आरोपी के खिलाफ सदर धारा प्रकरण पंजीबद्व कर विवेचना में लिया गया। आरोपी प्रकरण पंजीबद्ध उपरांत लगातार फरार चल रहा था। पता-तलाश दौरान तकनीकी एवं मुखबिरी माध्यम से आरोपी रतलाम, दिल्ली एवं जगहों पर रहने की सूचना लगातार मिलती रहती थी, किन्तु जगह बदलने के कारण लम्बे समय से पकड़ में नहीं आ रहा था, पुलिस द्वारा अथक प्रयास के बावजूद भी आरोपी की गिरफ्तारी नहीं हो पा रही थी।

इस कारण आरोपी के विरूद्व फरारी पंचनामा तैयार कर न्यायालय के समक्ष अभियोग पत्र प्रस्तुत किया गया था। विवेचना दौरान तकनीकी एवं मुखबिरी माध्यम से लखनपुर स्थित पलगढ़ी ग्राम में आरोपी के रहने की सूचना प्राप्त हुई, थाना सीतापुर पुलिस द्वारा त्वरित कार्यवाही करते हुए, 8 महिने बाद फरार आरोपी गजेन्द्र दास को पकड़ लिया गया। जिसके विरूद्ध वैधानिक कार्यवाही कर न्यायिक अभिरक्षा में जेल भेजा गया है। 

 

अन्य पोस्ट

Comments

chhattisgarh news

cg news

english newspaper in raipur

hindi newspaper in raipur
hindi news