महासमुन्द
‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता
महासमुंद, 22मार्च। पूर्व विधायक एवं पूर्व संसदीय सचिव स्व.मकसूदन लाल चंद्राकर के तैल्य चित्र पर माल्यार्पण कर समस्त कांग्रेसजनों ने पुष्पांजलि अर्पित की।
नरेंद्र दुबे प्रदेश कांग्रेस कमेटी, प्रभारी मंत्री संजय शर्मा, पूर्व उपाध्यक्ष हरबंश सिंह ढिल्लों,वरिष्ठ कांग्रेसी नजरूद्दीन भाटी ने स्व.चंद्राकर द्वारा अपने राजनीतिक जीवन में किए गए कार्यों का उल्लेख करते हुए उसे अखंड कांग्रेसी होने का गौरव प्राप्त होना बताया। जो हमेशा पार्टी हित में तन मन धन से कार्य करते रहे और जीवन के अंत तक कांग्रेस भवन आते जाते रहे। साथ ही हर कार्यक्रम में अपनी सहभागिता निभाते रहे।
उनकी विधायकी कार्यकाल में किए गए उल्लेखनीय कार्यों एवं घटनाओं को याद किया गया। सभी ने कहा कि स्व.चंद्राकर कांग्रेस भवन के प्रत्येक कांग्रेसियों के दिल में बसते हैं उन्हें कभी भुलाया नहीं जा सकेगा। अंत में दो मिनट का मौन धारण कर श्रद्धांजलि अर्पित की गई।
इस दौरान शहर अध्यक्ष खिलावन बघेल, नगर पालिका अध्यक्ष राशि महिलांग, ग्रामीण अध्यक्ष ढेलू निषाद, नरेंद्र दुबे प्रदेश कांग्रेस सचिव, संजय शर्मा प्रभारी महामंत्री, हरबंस सिंह ढिल्लों पूर्व उपाध्यक्ष नगरपालिका, गुरमीत चावला, कविता तिवारी, लक्ष्मी सोनी, सोनम रामटेके, वीरेंद्र चंद्राकर, पूर्व पार्षद राजू साहू, लखन चंद्राकर,रवि साहू, जावेद चौहान, मनोहर ठाकुर, हार्दिक सोना, बसंत चंद्राकर, मोती साहू, टोमन सिंग कागजी, लीलू साहू, एरिस अनवर, सगतजोत सिंह आदि उपस्थित रहे।