महासमुन्द

कांग्रेस के पूर्व मंत्री सहित 500 लोगों ने भाजपा का दामन थामा
22-Mar-2024 9:50 PM
कांग्रेस के पूर्व मंत्री सहित 500 लोगों ने भाजपा का दामन थामा

 लोकसभा में जनता ने मन बना लिया 400 पार- टंकराम

 देश में एक ही गारंटी चलती है और वो है मोदी जी की- रूपकुमारी 

आम चुनाव के लिए भाजपा ने किया बूथ स्तरीय कार्यकर्ता सम्मेलन

‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता 

महासमुंद/रायपुर, 22 मार्च। आज कांग्रेस के पूर्व मंत्री डॉ. हरिदास भारद्वाज एवं सरायपाली राज परिवार के लीनेन्द्र बहादुर सहित 500 लोगों ने भारतीय जनता पार्टी की नीतियों एवं प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी की विचारधारा से प्रभावित होकर राजस्व, खेल एवं युवा मंत्री टंकराम वर्मा तथा महासमुंद लोकसभा क्षेत्र की प्रत्याशी रूपकुमारी चौधरी के समक्ष भाजपा का दामन थामा। 

कार्यक्रम के दौरान कांग्रेस के पूर्व विधायक एवं पूर्व मंत्री डॉ. हरिदास भारद्वाज, राजा नीलेंद्र बहादुर सिंह, रोमी सलूजा, छात्र नेता, सुशीला पटेल, अविनाश सिंह, पार्षद दुर्गा खिरचंद बारी, पूर्व पार्षद कृष्णा सलूजा, पूर्व कमर्चारी नपा ईश्वर यदु, सोसायटी अध्यक्ष तोषगांव मोहित रौतिया सहित राजेश मेहर, रसबो मेहर, दुखिश्यम पटेल, जयनंद गाहिर, आनंद साहू, चित्रसेन नायक, सोनसाय बरीह, परमेश्वर चौधरी सहित जनपद सदस्य, सरपंच, उपसरपंच, सचिव, पंच, ग्रामीण, सामाजिक कार्यकर्ता, पदाधिकारी हजारों की संख्या में आज भाजपा का दामन थामा।

महासमुंद लोकसभा के अंतर्गत सरायपाली विधानसभा में आज भारतीय जनता पार्टी का कार्यकर्ता सम्मेलन आयोजित किया गया था। प्रदेश मंत्री पिछड़ा वर्ग मोर्चा कामता पटेल एवं धनेश नायक के नेतृत्व में 500 कार्यकर्ता में 7 जनपद सदस्य, 8 सोसायटी अध्यक्ष, 10 सरपंच, 100 पंच सहित सामाजिक कार्यकर्ता सामाजिक कार्यकर्ता ने प्रवेश किया।

लोकसभा चुनाव की तारीखों का ऐलान होते ही भारतीय जनता पार्टी पूरे एक्शन मोड में है। 26 अप्रैल को महासमुंद लोकसभा क्षेत्र में मतदान होना है। चुनावी आगाज के लिए भाजपा ने महासमुंद लोकसभा क्षेत्र की विधानसभा में बृहद कार्यकर्ता सम्मेलन करने का निर्णय लिया। उसी क्रम आज सरायपाली विधानसभा के चारों मंडल के कार्यकर्ताओं का एक बड़ा सम्मेलन हुआ। 

कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए  कैबिनेट मंत्री टंक राम वर्मा ने कहा- मोदी की गारंटी और विष्णु के सुशासन को राज्य की जनता ने हाथों-हाथ लिया है और पूरे राज्य में अभूतपूर्व खुशी का माहौल है। यह नए और विकसित भारत के लिए है। हमारे प्रधानमंत्री सपनों में नहीं, संकल्प में यकीन करते हैं। पिछले विधनासभा चुनाव के परिणाम से हतोत्साहित नहीं होकर बल्कि उत्साहित होकर कार्यकर्ता फिर से लोकसभा चुनाव की तैयारी में दिन-रात जुटे हैं। मुझे संतोष का अनुभव हो रहा है कि भाजपा कार्यकर्ता और नेतागण बूथ से लेकर विधानसभा एवं जिले स्तर तक की सभी चुनावी तैयारियों में दिन-रात एक कर रहे हैं। सभी अनुभवी नेताओं और देव स्वरूप कार्यकर्ताओं से अपील है कि अबकी बार 400 पार के लक्ष्य को प्राप्त करने तक एक क्षण के लिए भी रुकें नहीं, थकें नहीं। 

सांसद चुन्नीलाल साहू ने कहा कि छत्तीसगढ़ में मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय के नेतृत्व में भाजपा की सरकार ने मात्र 90 दिन की अल्पावधि में जनता के हित के लिए जो काम किया, जो योजनाएं बनाई और उन्हें सफलतापूर्वक लागू किया, वह 10 वर्ष के मोदी सरकार के कार्यकाल का एक छोटा-सा मॉडल है। केवल 90 दिनों में ही मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय के नेतृत्व में प्रदेश सरकार ने 14 दिसंबर को पहले कैबिनेट में 18 लाख प्रधानमंत्री आवास को स्वीकृति दी गई। देश के पूर्व  प्रधानमंत्री स्व. अटल बिहारी वाजपेयी जी के जन्मदिन सुशासन दिवस 25 दिसंबर के दिन किसानों को दो वर्ष का बकाया बोनस का भुगतान किया गया। धान खरीदी की लिमिट प्रति एकड़ 21 क्ंिवटल की गई। 

किए गए वादे के मुताबिक श्री रामलला दर्शन के लिए ट्रेन रवाना की गई। युवाओं के न्याय दिलाने पीएससी की जाँच सीबीआई को सौंपी गई। प्रदेश की 70 लाख महिलाओं के खातों में महतारी वंदन योजना के तहत 1000 रु. की राशि अंतरित की गई। प्रदेश के किसानों को 13 हजार करोड़ से ज्यादा  की  राशि एकमुश्त उनके खाते में ट्रांसफर की गई। अस्थायी, संविदा व अन्य कमर्चारियों की समस्याओं के समाधान हेतु कमेटी का गठन किया गया। 

लोकसभा प्रत्याशी रूपकुमारी चौधरी ने कहा कि लोकसभा चुनाव के लिए कांग्रेस पार्टी ने देश के लोगों के लिए पांच न्याय गारंटी दी हैं। इसे महज चुनावी सब्जबाग दिखाना कहते है। कांग्रेस की देश में अपनी कोई साख नहीं बची है। अब वो देश की जनता को 5 न्याय की गारंटी दे रही हैं ये महज चुनावी सब्जबाग दिखाने के अलावा कुछ भी नहीं है। झूठ परोसना कांग्रेस की फितरत में ही हैं। देश में सिर्फ एक ही गारंटी चलती हैं और वो है मोदी जी की गारंटी। इनकी गारंटी के आगे सभी की गारंटी कहीं भी नहीं टिकतीं हैं। अपने अस्तित्व की तलाश में भटक रही कांग्रेस पार्टी को देश की जनता से इस तरह के झूठे वादे नहीं करना चाहिए...? 50 वर्षों तक देश में राज करने वाली कांग्रेस पार्टी सिर्फ गांधी परिवार की सेवा , सत्कार में लगी रही। जनता के दु:ख - तकलीफों से इनका कोई सरोकार नहीं रहा....? सत्ता सुख भोगते - भोगते कांग्रेसी शायद यह भूल गए कि लोकतंत्र में जनता ही जनार्दन हैं कभी लोकसभा में चार सौ सीटें जीतने वाली कांग्रेस आज दहाई के आंकड़े तक सिमट कर रह गई है। 

प्रदेश भाजपा उपाध्यक्ष सरला कोसरिया ने कहा कि जिस तरह से देश ने हाल ही में दो बार दीवाली मनाई, उसी तरह से हम दो बार होली भी मनाएंगे। लोकसभा चुनाव में 400 पार करने की संकल्प की सिध्दि के लिए एवं महासमुंद लोकसभा से जीत के लिए धमतरी से सरायपाली और दूरस्थ अंचल देवभोग तक भाजपा का परचम लहराना होगा और इसके लिए आपके विधानसभा के साथ साथ पूरे लोकसभा क्षेत्र के कार्यकर्ता एकमत होकर, एकजुट होकर इस काम में जुटे हुए हैं।

मंच में प्रमुख रूप से कैबिनेट मंत्री श्री वर्मा, भाजपा के लोकसभा प्रत्याशी रूपकुमारी चौधरी, सांसद चुन्नीलाल साहू, प्रदेश उपाध्यक्ष सरला कोसरिया, जगन्नाथ पाणिग्राही, भाजपा जिलाध्यक्ष संजय शर्मा, पूर्व विधायक त्रिलोचन पटेल, रामलाल चौहान, छत्तर सिंह नायक, संध्या परघनिया, देवकी दीवान, प्रदेश मंत्री कामता पटेल, राजेंद्र नायक, नगर पालिका अध्यक्ष चंद्र कुमार पटेल, जनपद अध्यक्ष कुमारी भास्कर, धनेश नायक,  मंडल अध्यक्ष उपेंद्र चौधरी, संजय डडसेना, प्रदीप साहू, विद्या चौधरी, मंत्री प्रधान, रुपकुंवर पटेल आदि वरिष्ठ भाजपा नेता मंचासीन थे। सम्मेलन का मंच संचालन स्वर्ण सिंह सलूजा एवं कामता पटेल ने किया।

इस दौरान प्रमुख रूप से भूपेश सलूजा, विजय प्रधान, उद्धव नंद, डॉ. आशीष दास, आशीष सेन, प्रमोद सागर, गुंजन अग्रवाल, विक्रम यादव, किशन जैसवाल, सोहन पटेल, धर्मेंद्र चौधरी, प्रखर अग्रवाल, धर्मेंद्र ठाकुर, इकबाल खान, लोकनाथ बारी, किरण बेहरा, उत्तर निषाद, मीडिया प्रभारी विदित धनानिया, मुरलीधर नायक, सुरोतीलाल लकड़ा, मानबोध मिरी, नरेंद्र प्रधान, नीरज अग्रवाल, गजेंद्र ठाकुर, कन्हैया पटेल, बाबा सेन, आदि कार्यकर्ता उपस्थित थे। 

सम्मेलन के पूर्व अन्य पार्टी के कार्यकर्ता जो भाजपा प्रवेश केलिए स्थानीय गीता भवन में एकत्रित हुए, उसके पश्चात सैकड़ो कार्यकर्ता जुलूस की शक्ल में  नई मंडी कार्यक्रम के दौरान नारेबाजी करते हुए स्थल पहुंचे। अतिथियों द्वारा सभी को  कमल छाप का गमछा पहनाकर स्वागत किया गया।

अन्य पोस्ट

Comments

chhattisgarh news

cg news

english newspaper in raipur

hindi newspaper in raipur
hindi news