महासमुन्द

कई लोगों का भाजपा प्रवेश
24-Mar-2024 2:20 PM
 कई लोगों का भाजपा प्रवेश

महासमुंद, 24 मार्च। लोकसभा चुनाव के पूर्व प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के विकास कार्यों एवं विजन विकसित भारत से प्रभावित होकर भाजपा प्रदेश मंत्री कामता पटेल और जिला सह कोषाध्यक्ष धनेश नायक के नेतृत्व में कांग्रेस समर्थित अनेक जनपद सदस्य, सरपंच और सामाजिक कार्यकर्ता भी भाजपा में शामिल हो गए। 

इनमें प्रमुख रूप से जनपद सदस्यों में दीपांजली सरवंश, राधा नायक, रजनी नायक, पद्मा सागर, फूलकुमारी बरिहा, सादराम सिदार एवं डमरूधर पटेल सहित अरुण नायक सचिव फूलझर अघरिया समाज, रूषबो बरिहा पूर्व सरपंच चिंवरकुटा, हेमसागर नायक कार्यकारिणी सदस्य अघरिया समाज,निराकार सागर जनपद प्रतिनिधि,खगेश्वर प्रधान कार्यकारिणी सदस्य कोलता समाज,अजय बाघ सरपंच मल्दामाल, रत्ना इंदल प्रसाद खूंटे सरपंच, यमुना प्रसाद सरपंच पतेरापाली, खीरकुमारी पोरते सरपंच टेमरी, खिरोदिनी कुमार सरपंच बनोभांठा, प्रकाश सोना सरपंच अंतरला, दामोदर चौहान सरपंच चकरदा, मनोहर पटेल सरपंच मुंधा, पुरषोत्तम पटेल सरपंच बटकी, अजय नंद सामाजिक कार्यकर्ता, महेंद्र नायक उप सरपंच चट्टीगिरोला, विद्या चौधरी चट्टीगिरोला, कमल पटेल बलौदा एवं सैकड़ों पंचगण शामिल हैं।

 

अन्य पोस्ट

Comments

chhattisgarh news

cg news

english newspaper in raipur

hindi newspaper in raipur
hindi news