महासमुन्द

आम चुनाव: कर्मचारियों की ड्यूटी लगी
28-Mar-2024 4:13 PM
आम चुनाव: कर्मचारियों  की ड्यूटी लगी

‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता
महासमुंद, 28 मार्च।
लोकसभा आम निर्वाचन 2024 के लिए भारत निर्वाचन आयोग द्वारा महासमुंद जिले के लिए नियुक्त प्रेक्षक एवं व्यय प्रेक्षक के सहयोग हेतु कलेक्टर एवं जिला निर्वाचन अधिकारी प्रभात मलिक ने कर्मचारियों की ड्यूटी लगाई है। इनमें सामान्य प्रेक्षक के सहयोग के लिए डिगेश्वर वर्मा, स्टेनो टाईपिस्ट स्वास्थ्य विभाग महासमुंद, प्रेमप्रकाश पांडेय सहायक ग्रेड.03 सिविल सर्जन सह अस्पताल महासमुंद, तोषेन्द्र चन्द्राकर डाटा एंट्री ऑपरेटर अविअ कोडार नहर महासमुंद, राजेन्द्र कुमार देवांगन भृत्य लोक स्वास्थ्य यांत्रिकी महासमुंद की ड्यूटी लगाई गई है। 

इसी प्रकार व्यय प्रेक्षक.01 के सहयोग के लिए योगेश कुमार साहू डाटा एनालिस्ट महिला एवं बाल विकास, राजू वर्मा डाटा सहायक जिला योजना एवं सांख्यिकी, प्रशांत साहू डाटा एंट्री ऑपरेटर स्वास्थ्य विभाग, रामचंद्र यादव भृत्य शिक्षा विभाग को दायित्व सौंपा गया है। इसी तरह व्यय प्रेक्षक-02 के सहयोग के लिए लोकेश कुमार पटेल सहायक ग्रेड.02 सिविल सर्जन सह अस्पताल अधीक्षक, शिवराज शर्मा डाटा एंट्री ऑपरेटर जिला क्षय केन्द्र, रूपेश कुमार ध्रुव पीएडीए खण्ड चिकित्सा, हरीश चन्द्र साहू भृत्य शिक्षा विभाग तथा पुलिस प्रेक्षक के सहयोग के लिए, राजेन्द्र कुमार चन्द्राकर सहायक ग्रेड-02 सिविल सर्जन अस्पताल अधीक्षक महासमुंद, सेवक राम सोनकर कोडिंग क्लर्क संयुक्त संचालक सह अस्पताल अधीक्षक महासमुंद, नीलकमल साहू डाटा एंट्री ऑपरेटर प्रधानमंत्री आवास योजना ग्रामीण एवं महेश कुमार चंद्राकर भृत्य स्वामी आत्मानंद विद्यालय महासमुंद की ड्यूटी लगाई गई है। सभी कर्मचारी सामान्य प्रेक्षक व्यय प्रेक्षक एवं पुलिस प्रेक्षक के मार्गदर्शन में कार्य संपादित करेंगे।
 

अन्य पोस्ट

Comments

chhattisgarh news

cg news

english newspaper in raipur

hindi newspaper in raipur
hindi news