राजनांदगांव

भगवान का भय दिखाकर लाखों के जेवर उड़ाए
25-Apr-2024 1:36 PM
भगवान का भय दिखाकर लाखों के जेवर उड़ाए

‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता

राजनांदगांव, 25 अप्रैल। डोंगरगढ़ के कालकापारा के रहने वाली एक महिला के साथ भगवान का भय दिखाकर लाखों रुपए के जेवरात पर हाथ साफ करने का मामला सामने आया है। महिला को परिवार पर खतरा होने का डर बताकर अज्ञात आरोपियों ने सम्मोहन के जरिये लगभग 47 ग्राम सोना उड़ा लिया। बाद में महिला को ठगी का अहसास हुआ।

मिली जानकारी के मुताबिक 42 वर्षीय कंचन टेम्भुरकर रोज की तरह घरेलू काम में व्यस्त थी। 13 अप्रैल की सुबह लगभग 10 बजे सांई रथ लेकर अज्ञात व्यक्ति प्रसाद वितरण और पूजा-अर्चना करते महिला के समक्ष पहुंचे। महिला से सांई दर्शन करने की गुजारिश की गई। इस दौरान अज्ञात लोगों ने महिला को पति, बच्चों के साथ अनहोनी होने के खतरे से डराया गया। जिससे महिला डर गई। 

महिला ने बताया कि 4 व्यक्ति सांई रथ लेकर पहुंचे थे। इस दौरान एक व्यक्ति ने पानी पीने की इच्छा जाहिर की, वहीं दूसरे व्यक्ति की ओर से पति और बच्चों के साथ हादसा होने  का डर दिखाया गया। यह बात सुनकर महिला डर गई। अज्ञात आरोपियों ने महिला से सोने-चांदी के जेवरात देकर संकट से बचने का हल बताया। उनके झांसे में आकर महिल ने 15 ग्राम सोने का नेकलेस, 12-12 ग्राम के दो सोने का चैन, सोने का टाप्स, 4 ग्राम सोने का झुमका सहित कुल 47.960 ग्राम सोना अज्ञात आरोपियों के हवाले कर दिया। 

महिला के मुताबिक 3 लाख 30 हजार रुपए के जेवरात अज्ञात आरोपी उड़ा ले गए। आरोपियों ने एक तरह से महिला को सम्मोहित कर लिया था। अपनी बातों के जरिये महिला से आरोपियों ने बातचीत के दौरान ही ठगी का खेल किया। डोंगरगढ़ पुलिस को महिला ने अज्ञात आरोपियों के वाहन के संबंध में भी जानकारी दी है। पुलिस मामले की जांच कर रही है। 
 

अन्य पोस्ट

Comments

chhattisgarh news

cg news

english newspaper in raipur

hindi newspaper in raipur
hindi news