राजनांदगांव

कमल का बटन दबाने से किसानों को मिलती रहेगी सम्मान निधि और महिलाओं को महतारी वंदन की राशि - जंघेल
25-Apr-2024 3:18 PM
कमल का बटन दबाने से किसानों को मिलती रहेगी सम्मान निधि और महिलाओं को महतारी वंदन की राशि - जंघेल

‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता
राजनांदगांव, 25 अप्रैल।
खैरागढ़ विधानसभा क्षेत्र के पूर्व विधायक कोमल जंघेल ने जारी विज्ञप्ति में जनता को संदेश देते कहा कि इस लोकसभा चुनाव में देश सहित प्रदेशभर की जनता ने नरेंद्र मोदी को पुन: प्रधानमंत्री बनाने का मन बना लिया है। उन्होंने कहा कि राजनांदगांव लोकसभा क्षेत्र में भाजपा  ने 5 सालों तक विकास की गंगा बहाने वाले संतोष पांडे को अपना प्रत्याशी बनाया है। जिनके भारी बहुमत से जीतने पर किसानों के हितों में काम होता रहेगा।

पूर्व विधायक कोमल जंघेल ने बताया कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने किसानों के लिए किसान सम्मान निधि की शुरुआत की थी। जिसके अंतर्गत किसानों को प्रतिवर्ष 6 हजार रुपए की राशि मिलती है। साथ ही छत्तीसगढ़ में विष्णुदेव साय की सरकार बनने के बाद किसानों का धान 3100 रुपए प्रति क्विंटल में खरीदा और किसानों को अंतर की राशि का भुगतान किया। 
भाजपा प्रत्याशी संतोष पांडे की जीत से भविष्य किसानों को न केवल किसान सम्मान निधि मिलती रहेगी, बल्कि अब की बार राजनांदगांव लोकसभा सहित केन्द्र में भी भाजपा की सरकार बनने पर कृषि कार्य हेतु किसानों का बिजली बिल भी माफ होगा। इसी प्रकार भाजपा की सरकार ने  महिलाओं के लिए महतारी वंदन योजना की शुरुआत की है। जिसमें प्रदेश की 70 लाख महिलाओं के खातों में 1 हजार रुपए प्रतिमाह डालने का काम किया है। जिसकी दो माह की राशि महिलाओं के खातों में डाल दी गई है। श्री जंघेल ने खैरागढ़ विधानसभा क्षेत्र सहित लोकसभा की जनता से अपील करते कहा कि 26 तारीख को कमल फूल छाप में बटन दबाकर भाजपा प्रत्याशी संतोष पांडे को भारी बहुमत से जिताएं। जिससे किसानों व महिलाओं के हित में लगातार काम होता रहे।
 

अन्य पोस्ट

Comments

chhattisgarh news

cg news

english newspaper in raipur

hindi newspaper in raipur
hindi news