महासमुन्द

बारिश, गर्मी से मिली राहत
08-May-2024 6:13 PM
बारिश, गर्मी से मिली राहत

महासमुंद, 8 मई। बीते सप्ताह भर पड़ रही चिलचिलाती गर्मी के बीच कल शाम जिला मुख्यालय सहित आसपास के ग्रामों में बारिश हुई है। बारिश से लोगों को भीषण गर्मी से राहत मिली है। हालांकि  आज सुबह ही बदली की वजह से सूर्य की चिलचिलाती धूप में ताप का अहसास कम हो रहा है, लेकिन उमस से लोग हलाकान हैं।

सप्ताह भर से तेज धूप ने जनजीवन प्रभावित है। मालूम हो कि कल सुबह से ही पश्चिम दिशाओं से हवा की गति तेज थी। हवा में ठंडकता से बारिश का अनुमान लगाया जा रहा था कि रात 8 बजे के आसपास बारिश शुरू हो गई।

मौसम वैज्ञानिकों ने अगले 48 घंटे में पुन: तापमान में वृद्धि का अनुमान लगाया है। मौसम विज्ञानियों के अनुसार अगले 24 घंटे में भी कुछ स्थानों में हल्की से मध्यम वर्षा या फिर गरज.चमक के साथ छींटे पडऩे की संभावना है। बीती रात बारिश के साथ ही न्यूनतम और अधिकतम तापमान में कमी आई है।

अन्य पोस्ट

Comments

chhattisgarh news

cg news

english newspaper in raipur

hindi newspaper in raipur
hindi news