महासमुन्द

14 से छ: दिनी रंगोली कार्यशाला
08-May-2024 6:16 PM
14 से छ: दिनी रंगोली कार्यशाला

पिथौरा, 8 मई। राम दर्शन पब्लिक स्कूल जांघोरा पिथौरा में आगामी 14 से 19 मई तक छ: दिवसीय रंगोली कार्यशाला का आयोजन किया जा रहा है जिसमें पिथौरा नगर एवम आसपास के ग्रामीणो की उपस्थिति रहेगी।

    स्कूल के संचालक ने बताया कि अंतरराष्ट्रीय रंगोली के प्रसिद्ध कलाकार शिवा मानिकपुरी जो कि देश के 35 से भी अधिक नगर एवं विदेशों में भी कार्यशाला का आयोजन कर प्रशिक्षण दे चुके हैं, वे लगातार छ:  दिनों तक यहां ग्रामीणों को भी प्रशिक्षण देने आ रहे हैं, जिसका लाभ क्षेत्रवासियों को होगा। इस कार्यशाला में दस वर्ष या उससे अधिक उम्र के लोग भाग ले सकते हैं।कार्यशाला की मुख्य विशेषताएं पानी में रंगोली,दर्शनीय रचनाएँ, ग़लीचा डिजाइन,मोर पंख पैटर्न,दिव्य देव रंगोली, होगी। पंजीयन की आखिऱी तारीख़ 12 मई एवम रजिस्ट्रेशन के लिए 75669 32229 पर कॉल कर अपना नाम दर्ज करा सकते हैं।

अन्य पोस्ट

Comments

chhattisgarh news

cg news

english newspaper in raipur

hindi newspaper in raipur
hindi news