बिलासपुर

अकबर खान फिर गिरफ्तार, जेल से लिया गया प्रोडक्शन वारंट
25-May-2024 1:31 PM
अकबर खान फिर गिरफ्तार, जेल से लिया गया प्रोडक्शन वारंट

‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता
बिलासपुर, 25 मई।
कांग्रेस नेता और जमीन माफिया अकबर खान को सिविल लाइन पुलिस ने कोर्ट से प्रोडक्शन वारंट लेकर एक बार फिर गिरफ्तार किया है। वह अभी आत्महत्या के लिए एक कांग्रेस कार्यकर्ता को उकसाने के मामले में जेल में है।

सिविल लाइन थाने में पूर्व से संगीता बंजारे नाम की महिला की दर्ज है। इसमें उसने बताया है कि जिस मकान में वह विगत 50 वर्षों से रहती थी उसे जबरन खाली कराने के लिए अकबर खान और उसके साथियों ने उस पर दबाव डाला। पुलिस ने अनुसूचित जाति-जनजाति अत्याचार अधिनियम के तहत अपराध दर्ज किया था। सरकंडा पुलिस ने उसे बीते महीने गिरफ्तार कर एक सुसाइड केस में जेल भेजा था। 

चांटीडीह के कांग्रेस कार्यकर्ता और व्यवसायी रज्जब अली ने एक सुसाइड नोट छोडक़र आत्महत्या कर ली थी, जिसमें उसने अकबर खान, एक अन्य कांग्रेस नेता तैयब हुसैन और उसके साथियों पर धमकाने का आरोप लगाया था। हाईकोर्ट के आदेश पर पुलिस ने इस मामले में एफआईआर दर्ज की थी और उसे 10 अप्रैल को तब गिरफ्तार किया था जब वह त्यौहार के समय अपने घर में बुर्का पहनकर छिपा था। तैयब हुसैन इस समय फरार चल रहा है। सिविल लाइन पुलिस ने मुताबिक संगीता बंजारे को धमकाने में शामिल अन्य आरोपियों को भी शीघ्र गिरफ्तार किया जाएगा। सिविल लाइन थाने में गिरफ्तारी की औपचारिकता पूरी करने के बाद अकबर खान को फिर न्यायिक रिमांड पर जेल भेज दिया गया।

अन्य पोस्ट

Comments

chhattisgarh news

cg news

english newspaper in raipur

hindi newspaper in raipur
hindi news