बिलासपुर

भागवत कथा में कृष्ण जन्म उत्सव मनाया
07-Jun-2024 2:05 PM
भागवत कथा में कृष्ण जन्म उत्सव मनाया

करगी रोड (कोटा), 7 जून।   संगीतमय श्रीमद् भागवत कथा महापुराण कथा ज्ञान यज्ञ ग्राम पंचायत नवागांव सलका में 31 मई से 8जून तक आयोजित है। कथावाचक गौरव जोशी महराज हैं।

श्रीकृष्ण जन्म की कथा का वर्णन करते हुए महाराज ने बताया कि कंस की कारागार में वासुदेव- देवकी के भादो मास की अष्टमी को रोहिणी नक्षत्र में भगवान श्रीकृष्ण का जन्म हुआ था। उनका लालन-पालन नंदबाबा के घर में हुआ था। इसलिए नंदगांव में श्रीकृष्ण जन्मोत्सव बहुत ही धूमधाम से मनाया गया कथा परायण कर्ता प्रांशु चतुर्वेदी नवागांव सलका के द्वारा किया जा रहा है, श्रीमद् भागवत महापुराण कथा ज्ञान यज्ञ ग्राम पंचायत नवागांव सलका में अजय जायसवाल के निज निवास स्थान में सात दिवसीय नियमित रूप भागवत कथा रसपान कथावाचक गौरव जोशी महराज रहे हैं। इस अवसर पर बड़ी संख्या में ग्रामीण अंचलों से भागवत महापुराण कथा ज्ञान का सुनने सभी पहुंच रहे हैं।

अन्य पोस्ट

Comments

chhattisgarh news

cg news

english newspaper in raipur

hindi newspaper in raipur
hindi news