रायपुर

केंद्र, राज्य सरकारों से ब्राह्मण कल्याण बोर्ड गठन की मांग
11-Jun-2024 6:24 PM
केंद्र, राज्य सरकारों से ब्राह्मण कल्याण बोर्ड गठन की मांग

‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता

रायपुर, 11 जून। वल्र्ड ब्राह्मण फेडरेशन राष्ट्रीय कार्यकारिणी की बैठक रविवार को दिल्ली स्थित इंडिया इंटरनेशनल सेंटर में हुई। राज्य सभा सांसद कार्तिकेय शर्मा, चेयरमैन शशिकांत शर्मा, वाइस चेयरमैन सुखबीर शर्मा एवं राष्ट्रीय अध्यक्ष  के. सी. पाण्डेय उपस्थित थे।

इस अवसर पर वर्ल्ड ब्राह्मण फेडरेशन के चेयरमैन शशिकांत शर्मा ने कहा कि अभी तक देश में केवल सात राज्यों में ही ब्राह्मण कल्याण बोर्ड की स्थापना की गई है. व फेडरेशन ने केंद्र, राज्य सरकारों से मांग की है कि   सभी राज्यों में ब्राह्मण कल्याण बोर्ड तथा परशुराम भवनों की स्थापना की जाए।

 चेयरमैन श्री  शर्मा ने छत्तीसगढ़ प्रदेश संगठन के कार्यों की सराहना करते हुए प्रदेश अध्यक्ष अरविन्द ओझा , प्रदेश महासचिव सुनील ओझा एवं युवा अध्यक्ष अविनय दुबे, राष्ट्रीय उपाध्यक्ष गुणानिधि मिश्रा, राष्ट्रीय महासचिव सुरेश मिश्रा, महिला विंग अध्यक्ष नमिता शर्मा को आगामी तीन वर्षों 2024 - 2027 तक के लिए मनोनीत कर नियुक्ति पत्र सौंपा। इस  बैठक में कनाडा, नेपाल एवं देश सभी प्रदेशों से  प्रमुख पदाधिकारियों ने भाग लिया।

अन्य पोस्ट

Comments

chhattisgarh news

cg news

english newspaper in raipur

hindi newspaper in raipur
hindi news