जशपुर

साढ़े 75 हजार के जाली नोट समेत आरोपी गिरफ्तार, अन्य साथी फरार
02-Jul-2024 12:13 PM
साढ़े 75 हजार के जाली नोट समेत आरोपी गिरफ्तार, अन्य साथी फरार

‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता

 जशपुरनगर, 2 जुलाई। बागबहार पुलिस ने साढ़े 75 हजार का जाली नोट समेत आरोपी को धर दबोचा। उसके अन्य साथियों की तलाश की जा रही है।

पुलिस के अनुसार 30 जून को मुखबिर से पुलिस अधीक्षक जशपुर शशि मोहन सिंह को सूचना मिली कि बागबहार क्षेत्र के ग्राम चिकनीपानी स्थित भरारी नाला के पास एक सफेद रंग की आल्टो कार क्र. सी.जी. 16 सी.एम. 9300 में सवार सम्पत कुमार टोप्पो एवं उसके एक अन्य साथी द्वारा ओडिशा से आये व्यक्तियों से नकली नोट प्राप्त कर असली के रूप में उपयोग करने एवं खपाने हेतु ग्राहक की तलाश कर रहे हैं।

इस सूचना पर पुलिस अधीक्षक जशपुर शशि मोहन सिंह द्वारा तत्काल थाना प्रभारी बागबहार निरीक्षक सरोज टोप्पो के नेतृत्व में एक टीम गठित कर मौके के लिये रवाना किया गया। टीम द्वारा भरारी नाला के पास जाकर आल्टो कार क्र. सी.जी. 16 सी.एम. 9300 की घेराबंदी की जा रही थी, इसी दौरान कार में सवार 3 व्यक्ति पुलिस के आने की भनक पाकर मौका पाकर जंगल की ओर भाग गये।

एक व्यक्ति कार की सीट पर बैठा मिला। पूछने पर अपना नाम सम्पत कुमार टोप्पो निवासी कोरिमा थाना अंबिकापुर का होना बताया। पुलिस टीम द्वारा उससे जाली नोट रखने के संबंध में पूछताछ करने के उपरांत गवाहों के समक्ष तलाशी लेने पर ड्राईवर सीट के पीछे रखे बैग को खोलकर देखने पर 500-500 रू. के नकली नोट कुल 150 नग 75 हजार रू. नकली नोट के साथ 500-500 रू. के असली नोट 98 नग 49 हजार नगद एवं 4 बंडल नोट साईज का सफेद कागज मिलने पर जप्त करते हुये सम्पत कुमार टोप्पो को अभिरक्षा में लिया गया।

उक्त नकली नोट रखने के संबंध में सम्पत कुमार टोप्पो से पूछताछ करने पर बताया कि उसके फरार साथी के बतायेनुसार असली नोट के बदले 5 गुना नकली नोट ओडिशा का एक पार्टी देगा, यदि नकली नोट का व्यवसाय करना है तो पैसा का व्यवस्था करो, ऐसा उसके साथी के कहने पर वह 50 हजार रू. की व्यवस्था कर 29 जून को अपने साथी के साथ कार क्र. सी.जी. 16 सी.एम. 9300 में सवार होकर भरारी नाला के पास आया था, जहां ओडिशा की पार्टी द्वारा दूसरे दिन आने हेतु कहने पर 30 जून को अपने साथी के साथ पहुंचा था, जहां पहले से ओडि़शा के व्यक्ति आये और सैम्पल दिखाने के उपरांत 500-500 रू. के नकली नोट 150 नग कुल 75 हजार रू. दिये, जिसे वह कार में पीछे तरफ रखा था। इसी दौरान वे पुलिस को देखकर भाग गये।

आरोपी सम्पत कुमार टोप्पो को 30 जून को गिरफ्तार कर न्यायिक अभिरक्षा में भेज गया है। प्रकरण के फरार आरोपियों की पतासाजी जारी है।                       

पुलिस अधीक्षक जशपुर शशि मोहन सिंह ने कहा कि थाना बागबहार द्वारा नकली नोट का व्यवसाय करने वाले गैंग के सदस्य सम्पत कुमार टोप्पो को गिरफ्तार किया गया है। पूछताछ में उसके द्वारा महत्वपूर्ण जानकारी दिया गया है, फरार आरोपियों की गिरफ्तारी हेतु स्पेशल टीम को लगाया है।

अन्य पोस्ट

Comments

chhattisgarh news

cg news

english newspaper in raipur

hindi newspaper in raipur
hindi news