जशपुर

शाला प्रवेशोत्सव में शामिल हुईं गोमती, बचपन के दिन किया याद
19-Jul-2024 3:56 PM
शाला प्रवेशोत्सव में शामिल हुईं गोमती, बचपन के दिन किया याद

‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता
जशपुरनगर, 19 जुलाई।
सुना है आज समंदर को बड़ा गुमान आया है, उधर ही ले चलो कश्ती जिधर तूफान आया है। उक्त बातें पत्थलगांव विधायक गोमतीसाय ने विकासखण्ड स्तरीय शाला प्रवेशोत्सव के दौरान जामझोर में कही साथ ही बच्चों को विद्यार्थियों के पांचों लक्षणों का पालन करने सलाह दी।

विकासखंड शिक्षा अधिकारी एवं वि.खं. स्त्रोत केंद्र समन्वयक के तत्वाधान में आज गुरुवार को शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय जामझोर में विकासखंड स्तरीय शाला प्रवेश उत्सव कार्यक्रम का आयोजन किया गया।

इस मौके पर मुख्यअतिथि के रूप में क्षेत्रीय विधायक गोमती साय मौजूद रहीं एवं कार्यक्रम की अध्यक्षता भाजपा जिला उपाध्यक्ष सुनील अग्रवाल द्वारा की गई। वहीं सर्वप्रथम विद्यालय परिसर में एक पेड़ मां के नाम अभियान के तहत फलदार और छायादार पौधों का रोपण किया गया। तत्पश्चात मंच में माता सरस्वती के तैल्यचित्र पर माल्यार्पण कर कार्यक्रम की शुरुआत की गई।

जिसके बाद नवप्रवेशी बच्चों को अतिथियों ने तिलक लगाकर माल्यार्पण कर आरती उतारी व हर बच्चे को राष्ट्रीय मिठाई बूंदी के लड्डू खिला कर मुंह मीठा कराकर शाला प्रवेश कराया और उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की। वहीं विद्यालय की छात्र-छात्राओं ने सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत कर अतिथियों का मन मोह लिया। इस दौरान छात्र-छात्राओं को गणवेश एवं पुस्तकों का वितरण किया गया। इस अवसर पर दूर दराज से रास्ता तय कर विद्यालय पहुंचने वाली छात्राओं को आने जाने में परेशानी ना हो और पढ़ाई में मन लगा रहे इस उद्देश्य से 9वीं कक्षा की छात्राओं को करीब 35 सायकिलो का भी वितरण किया गया।

कार्यक्रम के दौरान विधायक गोमती साय ने मेधावी छात्रों का सम्मान करते हुए प्रमाण पत्र प्रदान करते हुए उज्ज्वल भविष्य की कामना की। जिसमें हायर सेकेंडरी से दीपिका पैंकरा/पिता महेशराम पैंकरा ने 81.8 फीसदी अंक प्राप्त कर अव्वल स्थान प्राप्त किया एवं द्वितीय स्थान पर लुकेश यादव/पिता उत्तम प्रसाद यादव ने 76.6फीसदी अंक प्राप्त किया। इसी क्रम में हाई स्कूल से डिंपल पैंकरा ने 87.16फीसदी अंक प्राप्त कर प्रथम स्थान हासिल किया एवं हर्षित पैंकरा ने 82.6फीसदी  अंक से द्वितीय स्थान प्राप्त किया।

इस दौरान गोमती साय ने कहा कि शिक्षा के बिना जीवन अंधकारमय है, छत्तीसगढ़ में भाजपा की सरकार आने के बाद अब प्रदेश के सभी स्कूलों में बेहतर शिक्षा मिलेगी। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय के नेतृत्व में बच्चों के लिए शिक्षा के प्रति विशेष ध्यान दिया जा रहा है। उन्होंने शिक्षा के साथ साथ स्कूलों में खेलकूद और व्यायाम में रुचि रखने हेतु बच्चों को प्रेरित किया। इस मौके पर बच्चों को प्रोत्साहित करते हुए उन्होंने कहा कि शिक्षा ही एक ऐसी पूंजी है जिसे कोई नहीं छीन सकता, मेहनत और लगन से पढ़ाई करें और अपने सपनों को साकार करने की दिशा में आगे बढ़ें।

ज्ञात हो कि शासकीय पूर्व माध्यमिक शाला झामझोर में क्षेत्रीय विधायक गोमती साय ने 9 जुलाई सन् 1988 को कक्षा 6वीं में दाखिला लिया था। साय का व्यक्तित्व निडर और साहसी प्रवृत्ति का रहा है और विद्यालय के खेलों में सबसे अधिक इन्हें कबड्डी और खो-खो खेल में रुचि रही। उन्होंने अपने बचपन के दिन याद करते हुए बताया कि जब वे प्राथमिक शाला पास कर माध्यमिक शाला में प्रवेश किया तब शिक्षा का स्तर नगण्य था। हमें जो पुस्तकें मिलती थी उसे हम स्कूल में वापस जमा करते थे किसी विषय की पुस्तक गुम हो जाने पर उसका मूल्य हमे स्कूल में जमा करना पड़ता था। उन्हीं पुस्तकों को दूसरे बच्चों को पढऩे दिया जाता था। हम 20 से 30 छात्रों का समूह कोकियाखार से सुबह 8 बजे बासी खा कर जामझोर माध्यमिक विद्यालय आते थे। दिन भर उपवास रहकर पढ़ाई कर शाम 6 बजे तक पैदल घर वापस पहुँचते थे। हमे आज भी याद है हमारे शिक्षक हरिकृष्ण सरजाल स्कूल के ऐसे हेडमास्टर थे। उनके स्कूल संचालन की नीति से हम व पूरे स्कूल के शिक्षक स्टाफ डरते थे। हमे वे जो नैतिकता का ज्ञान दिए वो आज भी हमारे काम आ रहा है।

इसी स्कूल की शिक्षा को जो नींव ही है जो मुझे गाँव से देश की सबसे बड़ी पंचायत तक अपने क्षेत्र का प्रतिनिधित्व करने का अवसर प्रदान किया है।हमे अपना गणवेश सिलवाने के लिए आभाववस मजदूरी करना पड़ता था। तब नई ड्रेस पहनने मिलती थी। मुझे आज बहुत आत्मीय खुशी है कि जिस आभाव में हमने शिक्षा ग्रहण की आज हमारे बच्चो को वैसा कोई आभाव नही है।आज निशुल्क गणवेश मिल रहा है। निशुल्क पुस्तकें मिल रही है। निशुल्क सायकल मिल रही है। निशुल्क शिक्षा मिल रही है। ऐसी शिक्षा नीति बनाने वाली भाजपा सरकार को मैं आज इस मंच से आभार व्यक्त करती हूं। आज ये जो भी देंन है वो पूर्व में भाजपा के प्रधानमंत्री अटलबिहारी वाजपाई ने मध्यप्रदेश से अलग कर छत्तीसगढ़ राज्य बनाया जिसे सवारने व दुर्गामी सोच वाली शिक्षा नीति लागू कर संवारने के काम मुख्यमंत्री डॉ. रमन सिंह की सरकार ने किया है। जिसकी बदौलत आज हर पारा मझला टोला में प्राथमिक विद्यालय हर गाँव में माध्यमिक विद्यालय व हर तीसरे गाव में हाई स्कूल हायर सेकंडरी स्कूल खुल गए है। ये हमारा सौभाग्य है हमारे समय और आज में जमीन आसमान का अंतर आ गया है।आगे विष्णु देव की सरकार की विशेष दृष्टि विद्यार्थियों के ऊपर है मैं खुद लेटर लिख कर मांग की हूं कि पत्थलगांव विधानसभा अंतर्गत संचालित सभी छात्रावास आश्रम की सीट बढ़ा कर 50 सीटर किया जाए जिससे अधिक विद्यार्थियों को छात्रावास का लाभ मिल सके। 

वहीं कार्यक्रम के अध्यक्ष भाजपा जिला उपाध्यक्ष सुनील अग्रवाल ने कहा कि छात्र जीवन में शिक्षा के साथ-साथ अनुशासन भी सबसे महत्वपूर्ण है। विद्यार्थी अनुशासन में रहकर ही अपने कर्म पथ पर अग्रसर रहता है। प्रदेश में भाजपा की सरकार आने के बाद शिक्षा के क्षेत्र में नए उत्साह और उमंग के साथ कार्य किया जा रहा है। विद्यालय के छात्र-छात्रों को अनेकों माध्यम से प्रोत्साहित किया जा रहा है। जिससे कि वह शिक्षा के साथ-साथ खेलकूद में भी अपने क्षेत्र का नाम रोशन कर सके।

पत्थलगांव एसडीएम आकांक्षा त्रिपाठी ने विद्यार्थियों को संबोधित करते हुए कहा कि सही शिक्षा हासिल करने से ज्यादा जरूरी है शिक्षा का सही इस्तेमाल करना अगर आप मेहनत कर अच्छी शिक्षा हासिल कर भी लेते है तो वो व्यर्थ है। अनैतिक शिक्षा गलत रास्ते पर ले जाती है।आप सभी कड़ी मेहनत कर अच्छी शिक्षा ग्रहण करे साथ ही नैतिक शिक्षा ग्रहण कर पहले एक अच्छे इंसान बने जिससे शिक्षा का सही इस्तेमाल कर सके। वहीं विकासखण्ड शिक्षा अधिकारी विनोद कुमार ने बताया कि 15 तारीख की स्थिति में पत्थलगांव विकासखंड में कक्षा पहली से 12वी तक बालक 10537 बालिकाएं 11664 कुल 22201 विद्यार्थियों का प्रवेश हो चुका है। शिक्षा विभाग द्वारा 16 अलाव अलग योजनाए संचालित है। जो नि:शुल्क पाठ्य पुस्तक,नि:शुल्क गणवेश,आर.टी.ई में नि:शुल्क प्रवेश,राज्य छात्रवृत्ति वितरण,प्रधानमंत्री पोषण शक्ति योजना,जवाहर नवोदय विद्यालय प्रवेश,संकल्प शिक्षण संस्थान प्रवेश,एकल्वय विद्यालय,प्रयास विद्यालय,जवाहर उत्कर्ष योजना,सैनिक स्कूल,स्वामी आत्मानंद अंग्रेजी माध्यम,बालवाड़ी केन्द्र का संचालन,नवसाक्षरों के लिए उल्लास कार्यक्रम,पीएम विद्यालय,कक्षा 09वीं में छात्र/छात्राओं को नि:शुल्क सरस्वती सायकल योजनाओ का कियान्वयन किया जा रहा है।

इस कार्यक्रम में पत्थलगांव एसडीएम आकांक्षा त्रिपाठी,बागबहार तहसीलदार गणेश साय,वि.खंड शिक्षा अधिकारी विनोद पैंकरा, नित्यानंद छतर,वि.खंड स्त्रोत समन्वयक वेदानंद आर्य,हीरालाल गोपाल,विवेकानंद मिर्रे,प्राचार्य संजय प्रधान,अखिल भारतीय कंवर समाज संयोजक अशोक साय,वरिष्ठ भाजपा नेता उमाशंकर भगत, ज.पं. सदस्य मुरलीधर यादव,भाजपा मंडल अध्यक्ष कोतबा हेमवती भगत,सुदर्शन पटेल, मरूरनाचा सरपंच दुर्गावती पैंकरा,अंकित बंसल,अरुण यादव,अजय गुप्ता,हेमंत बंजारा,जितेंद्र अग्रवाल,सुरेश साहू,सुचिता एक्का,रेणु विश्वास,भारती शर्मा,भुनेश्वरी बेहरा,भारती शर्मा(लुडेग),यशोदा यादव समेत अन्य मौजूद रहे।
 

अन्य पोस्ट

Comments

chhattisgarh news

cg news

english newspaper in raipur

hindi newspaper in raipur
hindi news