जशपुर

हर गाँव हर पारा टोला में बनेगी पक्की सडक़-गोमती
16-Jul-2024 11:17 PM
हर गाँव हर पारा टोला में बनेगी पक्की सडक़-गोमती

कोतबा में पत्थलगांव विस स्तरीय मतदाता अभिनंदन समारोह

‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता

जशपुरनगर, 16 जुलाई। फरसाबहार। सोमवार को कोतबा नगर के मंडी प्रांगण में आयोजित विधानसभा स्तरीय मतदाता अभिनंदन समारोह में मुख्य अतिथि पत्थलगांव विधायक गोमती साय, रायगढ़ लोकसभा सांसद राधेश्याम राठिया, भाजपा जिलाध्यक्ष सुनील गुप्ता सम्मिलित हुए।

भारतीय जनता पार्टी व समस्त मोर्चा प्रकोष्ठ के पदाधिकारी व कार्यकर्ता द्वारा भाजपा केंद्रीय नेतृत्व के आह्वाहन पर व प्रदेश नेतृत्व के निर्देशानुसार सोमवार को मंडी प्रांगण कोतबा मे पत्थलगांव विधानसभा स्तरीय मतदाता अभिनंदन समारोह का आयोजन किया गया। कार्यक्रम की शुरुआत में मुख्य अतिथियों का आतिशबाजी कर नारे लगाते हुए गर्मजोशी से स्वागत कर मंचासीन किया गया। जिसके बाद माँ भारती के तैलीयचित्र पर माल्यार्पण कर पूजन वंदन किया गया। जिसके बाद  विधायक गोमती साय व सांसद राधेश्याम राठिया का स्वागत विधानसभा स्तर से आए भाजपा के पदाधिकारी एवं कार्यकर्ताओं ने पुष्पगुच्छ भेंट कर माल्यार्पण कर आत्मीय स्वागत किया गया।

पत्थलगांव विधायक  गोमती साय ने कहा कि मैं आप सभी मतदाताओं का आभार व्यक्त करती हूं आप सभी के आशीर्वाद से आज छत्तीसगढ़ व केन्द्र में में भाजपा की सरकार बनी है। कई नेता पद मिलते 5 साल के लिए गायब हो जाते है लेकिन भाजपा के कार्यकर्ता व नेता दिन रात अथक मेहनत कर जनता की बीच रह कर कार्य करते है। मेरे सामने पत्थलगांव विधानसभा में अनेक समस्याओं का अंबार लगा हुआ है, यहाँ सडक़ का तो नामोंनिशान नहीं है।

मेरा मानना है कि विकास सडक़ से हो कर ही जाता है। इस लिए मैं सबसे पहले सबसे बड़ी समस्या को चुनौती के रूप में स्वीकार करते हुए हर पारा मझला तोला से लेकर हर एक गाँव की सडक़ों को बनाने का बीड़ा उठाई हूंै।

सबसे पहले पत्थलगांव विधानसभा में सडक़े बनेगी उसके बाद सभी विकास कार्य तेजी से होंगे। आप सभी के सहयोग, आशीर्वाद और परिश्रम से ही देश में तीसरी बार नरेंद्र मोदी प्रधानमंत्री बनकर देश के हर एक वर्ग के लिए निरंतर कार्य कर रहे हैं।

नवनिर्वाचित रायगढ़ सांसद राधेश्याम राठिया ने कहा कि हमारे लिए गौरव की बात है कि हमे आप सभी के अभिनंदन स्वागत करने का अवसर मिला मैं आप सभी कार्यकर्ता मतदाताओ के श्रीचरणों में प्रणाम करता हूँ नमन करता हूँ। आप सभी के स्वागत में हम अपना जीवन भी लगा दे, तो भी कम है। भाजपा पार्टी के कार्यकताओ के परिश्रम, त्याग, समर्पण व ईमानदारी का परिणाम है कि जनता ने हमें निर्वाचित कर राज्य व केन्द्र में भाजपा की सरकार बनाई है। मेरा पूरा जीवन आप सभी का ऋणी हु। मैं वादा करता हु की भाजपा के कार्यकाल में राज्य केन्द्र से लेकर हर सरकारी दफ्तर तक कही भी आप सभी का कोई भी कार्य अटकेगा नही, सभी कार्य करवाने आपकी सेवा में सदैव तत्पर रहेंगे।

भाजपा के जिलाध्यक्ष सुनील गुप्ता ने कहा कि कांग्रेस जो कहती है वो करती नही सिर्फ ठगती है।कांग्रेस ने अपने 5 साल के कार्यकाल में अपने ही घोषणा पत्र के 36 प्रकार के घोषणा में एक भी घोषणा को पूरा नही किया हमारी विष्णुदेव की सरकार घोषणापत्र पर शतप्रतिशत खरी उतर रही है।आप सभी ने विधानसभा और लोकसभा चुनाव में कार्यकर्ताओं के परिश्रम और मतदाताओं के आशीर्वाद से देश, प्रदेश में खुशहाली आई है। गरीब, किसान, महिलाओं और युवाओं के लिए सीएम विष्णुदेव साय सरकार ने विभिन्न योजना संचालित की गई है। जिससे प्रदेश खुशआली की ओर आगे बढ़ रहा है। प्रदेश नेतृत्व की आह्वान पर जशपुर जिले के तीनों विधानसभा में मतदाता अभिनंदन कार्यक्रम आयोजित किया जा रहा है।जिसमें रविवार को कुनकुरी विधानसभा स्तरीय कार्यक्रम दुलदुला में आयोजित हुवा जहाँ से निर्वाचित विधायक व मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय कार्यक्रम में सम्मिलित हुए थे। वैसा ही कार्यक्रम पत्थलगांव विधानसभा स्तरीय कोतबा में आज आयोजित हुवा है कल जशपुर विधानसभा का जशपुर में आयोजित किया जा रहा है। भाजपा पार्टी में एक एक कार्यकर्ता का महत्व है।आगामी ग्राम पंचायत नगर पंचायत के चुनावों की तैयारी हमे अभी से शुरू कर देनी चाहिए। इस बार हर कार्यकर्ता चुनाव लड़ेगा भाजपा का प्रयास है कि इस बार कमल निशान का सिम्बल में त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव सम्पन्न हो यदि ऐसा हुवा तो सीधा फायदा हर एक कार्यकर्ताओं को मिलेगा जिससे पार्टी और अधिक मजबूत होगी।

 

कार्यक्रम में मुख्य रूप से सुनीलगुप्ता भाजपा जिलाध्यक्ष,सुनील अग्रवाल उपाध्यक्ष मनीष अग्रवाल मंत्री, आनंद शर्मा,सांवरिया अग्रवाल मंडल अध्यक्ष, उमाशंकर भगत ,संजय अग्रवाल, कमलेश अग्रवाल,प्रतीक सिंह - जिला संयोजक आईटी सेल,श्यामलाल चौधरी,सुखल साय,कन्हाई राम यादव,जयशंकर झाँप,अजय गुप्ता,जागेश्वर यादव, विजय शर्मा,सुदर्शन पटेल,हेमवती भगत,सकीला कवर,भदर साय,भुवन बंजारा सहित जिले भर से भाजपा के वरिष्ठ नेतागण,सांसद,पूर्व सांसद,जिला भाजपा के प्रभारी,सहप्रभारी व विधानसभा प्रभारी,विधायकगण,पूर्व विधायकगण,भाजपा के राष्ट्रीय कार्यसमिति सदस्य,प्रदेश पदाधकारी व कार्यसमितिसदस्य,जिला पदाधिकारी,कार्यसमिति सदस्य,विशेष व स्थाई आमंत्रित सदस्य,जिला पंचायत अध्यक्ष-उपाध्यक्ष व सदस्यगण,नगर पालिका व नगरपंचायत के पार्षदगण,भाजपा मंडल के प्रभारी-सहप्रभारी,भाजपा के मंडल अध्यक्ष एवं महामंत्री,समस्त मोर्चा प्रकोष्ठ के जिलाध्यक्ष-महामंत्री व मंडल के अध्यक्ष-महामंत्री के साथ तीनो विधानसभा के कोर कमेटी के सदस्यों के साथ समस्त पदाधिकारी व कार्यकर्तागणों सहित हजारों मतदाता उपस्थित थे।

अन्य पोस्ट

Comments

chhattisgarh news

cg news

english newspaper in raipur

hindi newspaper in raipur
hindi news