कोण्डागांव

नए कानून की दी जानकारी
02-Jul-2024 10:44 PM
 नए कानून की दी जानकारी

कोण्डागांव, 2 जुलाई। एक जुलाई से देश में तीन नए कानून लागू किए हैं, जिनकी जानकारी लोगों को दी जा रही है।

 थाना प्रभारी धनोरा राजकुमार शोरी के द्वारा थाना परिसर में कार्यक्रम आयोजित कर स्थानीय पंचायत के सरपंच, जनप्रतिनिधि, ग्रामवासी, महिलाएं, राजस्व विभाग, शिक्षकगण, छात्र एवं छात्राएं तथा पुलिस विभाग के अधिकारी-कर्मचारी को 1 जुलाई से देश में लागू हुए तीन नए कानून भारतीय नागरिक सुरक्षा संहिता 2023, भारतीय न्याय संहिता 2023 व भारतीय साक्ष्य अधिनियम 2023 के साथ महिला संबंधी अपराध, बच्चों से संबंधित अपराध, साइबर क्राइम तथा यातायात नियमों का पालन करने के संबंध में विस्तार पूर्वक जानकारी दी गई।

अन्य पोस्ट

Comments

chhattisgarh news

cg news

english newspaper in raipur

hindi newspaper in raipur
hindi news