दुर्ग

गोलीकांड : दूसरे आरोपी के घर पर चला बीएसपी का बुलडोजर, गिराया अवैध कब्जा
02-Jul-2024 10:50 PM
गोलीकांड :  दूसरे आरोपी के घर पर चला बीएसपी का बुलडोजर, गिराया अवैध कब्जा

‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता

भिलाई नगर, 2 जुलाई। ग्लोब चौक में हुए गोलीकांड के एक और आरोपी अंकुर शर्मा के सेक्टर 6 स्थित घर पर आज बीएसपी एनफोर्समेंट डिपार्टमेंट एवं पुलिस विभाग ने संयुक्त कार्रवाई करते हुए बुलडोजर चलाया। बीएसपी ने अंकुर शर्मा द्वारा किए गए अवैध कब्जे को गिराया गया है। कार्रवाई के दौरान बीएसपी एवं पुलिस प्रशासन के ऑल ऑफिसर मौजूद रहे।

गोलीकांड के आरोपी अंकुर शर्मा के द्वारा टाउनशिप में सेक्टर 6 सडक़ एवेन्यू ए क्वार्टर नंबर 3 ई में कब्जा करके रह रहा था। इस दौरान आरोपी के द्वारा अवैध निर्माण किया गया। इसकी जानकारी बीएसपी के अफसर को लगने पर आज  प्रवर्तन विभाग द्वारा कार्रवाई करते हुए आरोपी के अवैध निर्माण पर बुलडोजर चलाया गया एवं इस अवैध निर्माण को ध्वस्त किया गया।

ज्ञात हो कि इसके पूर्व बीएसपी प्रवर्तन विभाग के द्वारा इस गोली कांड के मास्टरमाइंड अमित जोश के द्वारा टाउनशिप में निर्मित अवैध निर्माण पर 28 जून को बुलडोजर चलाया गया था।
ज्ञात हो कि 26 जून की रात को मास्टरमाइंड अमित जोश उसके साथी अंकुर शर्मा, यशवंत नायडू एवं सागर बाघ ने सेक्टर 10 ग्लोब चौक के पास तीन युवकों में रमनदीप आदित्य सिंह एवं सुनील पर गोली चला दी थी। इस घटना के बाद चारों आरोपी फरार थे, जिनमें से दो आरोपियों में अंकुर शर्मा एवं सागर बाघ को गिरफ्तार कर लिया गया है। जबकि मास्टरमाइंड अमित जोश एवं यशवंत नायडू अभी भी फरार हैं।

अन्य पोस्ट

Comments

chhattisgarh news

cg news

english newspaper in raipur

hindi newspaper in raipur
hindi news