दुर्ग

पीएम मोदी ने देश की जनता से किया आह्वान एक पेड़ लगाए अपने माँ के नाम-भाजपा
03-Jul-2024 2:32 PM
पीएम मोदी ने देश की जनता से किया आह्वान एक पेड़ लगाए अपने माँ के नाम-भाजपा

‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता

उतई, 3 जुलाई। उत्तर पाटन मंडल अम्लेश्वर नगर पालिका के लक्ष्मी ऑटो शो रूम के ऑफिस में पीएम नरेंद्र मोदी द्वारा मन की बात का 111वां एपीसोड को मंडल अध्यक्ष लोकमनी चंद्राकर  के साथ पालिका क्षेत्र के भाजपा के पदाधिकारीयों एवं कार्यकर्ताओ ने श्रवण किया।

मंडल अध्यक्ष लोकमनी चंद्राकर ने कार्यकर्ताओं से कहा कि आप सभी देवतुल्य कार्यकर्ताओं की बदौलत प्रदेश और देश में भारतीय जनता पार्टी की सरकार बनी है। निश्चित रूप से आप सभी बधाई और अभिनंदन के पात्र है। प्रधानमंत्री मोदी ने मन की बात कार्यक्रम से देश और विदेशों की संस्कृति वहा निवास कर रहे लोगो के जीवन यापन से जुड़े अप्रत्याशित घटनाओं को देश के एक सौ चालीस करोड़ जनता के  सामने मजबूती के साथ रखकर सशक्त और एक अच्छे जनसेवक होने का प्रमाण प्रस्तुत किया है।

सांसद  प्रतिनिधि फेरहा राम धीवर जी ने भी अपने विचार रखे। इसके बाद आगामी निकाय चुनाव के तैयारियों के संबंध में लोकमनी चंद्राकर जी ने आवश्यक दिशा निर्देश और सुझाव  कार्यकर्ताओ के साथ साझा किया। एक पेड़ मां के नाम कार्यक्रम के तहत अम्लेश्वर के स्वामी आत्मानंद हायर सेकेण्डरी स्कूल के खेल मैदान एवं प्राथमिक शाला परिसर में वृक्षारोपण किया गया।

कार्यक्रम में मुख्य रूप से मंडल अध्यक्ष लोकमनी चंद्राकर जी,महामंत्री कैलाश यादव, सांसद प्रतिनिधि फेरहा राम धीवर, नगर अध्यक्ष डॉ आलोक पाल ,दयानंद सोनकर युवा मोर्चा अध्यक्ष मोहन साहु,रामाधार साहु,शिवकुमार साहु,धर्मेद्र सोनकर,सुखदेव साहु, महिला मोर्चा के महामंत्री लक्ष्मी देवांगन, उपाध्यक्ष भारती यादव, अमित गेंद्रे सहित कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

अन्य पोस्ट

Comments

chhattisgarh news

cg news

english newspaper in raipur

hindi newspaper in raipur
hindi news