रायपुर

मुख्य सडक़ पर कचरा फेंका मुरली स्वीट्स पर जुर्माना
20-Jul-2024 2:27 PM
मुख्य सडक़ पर कचरा फेंका मुरली स्वीट्स पर जुर्माना

‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता                                                        
रायपुर, 20 जुलाई।
निगम अमले ने जन शिकायत पर  सुन्दर नगर मुख्य मार्ग स्थित मुरली स्वीट्स की सफाई व्यवस्था का आकस्मिक निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान  शिकायत सही मिली और संचालक द्वारा मुख्य मार्ग में दुकान का कचरा फेंका जा रहा था। जोन 5 जोन कमिश्नर के निर्देश पर जोन स्वास्थ्य अधिकारी ने 3000 रूपये का जुर्माना किया और उन्हें भविष्य के लिए कड़ी चेतावनी दी ।इससे पहले इसी जोन में डस्टबिन नहीं रखने, गंदगी फैलाने पर 3 दुकानदारों पर 800 रूपये जुर्माना किया गया।

लाखेनगर, मुकुट नगर, अश्विनी नगर, सुन्दर नगर क्षेत्र के बाजार में निरीक्षण किया।इस दौरान 3 दुकानों में डस्टबिन नहीं रखने और गंदगी फैलाये जाने से सम्बंधित जनशिकायतें सही पाए जाने पर सम्बंधित दुकान संचालकों को सफाई का ध्यान रखने और अनिवार्य रूप से दुकान के कचरे को डस्टबिन में रखने की समझाईश देते हुए उनसे कुल 800 रूपये का जुर्माना उन्हें भविष्य के लिए कड़ी चेतावनी देते हुए वसूला।निगम आयुक्त ने सभी जोन कमिश्नरों और जोन स्वास्थ्य अधिकारियों को यह अभियान लगातार चलाने के निर्देश  को दिये है ।

अन्य पोस्ट

Comments

chhattisgarh news

cg news

english newspaper in raipur

hindi newspaper in raipur
hindi news