रायपुर
महामाया मंदिर में शिव का रूद्राभिषेक
22-Jul-2024 7:10 PM
![महामाया मंदिर में शिव का रूद्राभिषेक महामाया मंदिर में शिव का रूद्राभिषेक](https://dailychhattisgarh.com/uploads/chhattisgarh_article/1721655647011.gif)
छत्तीसगढ़ संवाददाता
रायपुर, 22 जुलाई। पुरानी बस्ती स्थित प्राचीन श्री महामाया देवी मंदिर प्रांगण में स्थित शिवलिंग का आज प्रथम सोमवार को रुद्राभिषेक पूजन किया गया। मंदिर के न्यासी पं विजय कुमार झा ने बताया है कि रुद्राभिषेक में बड़ी संख्या में श्रद्धालुगण शामिल हुए।
न्यास समिति के सचिव व्यास नारायण तिवारी, मंदिर व्यवस्थापक दुर्गा प्रसाद पाठक तथा कोषाध्यक्ष विजय शंकर अग्रवाल मुख्य यजमान के रूप में पूजन संपन्न किया। मुख्य आचार्य पं मनोज शुक्ला, श्रीकांत पांडे, लक्ष्मीकांत पांडे, एवं विवेक दुबे द्वारा मंत्रोचार के साथ रुद्राभिषेक संपन्न कराया गया। रुद्राभिषेक का आयोजन मंदिर के कार्यकर्ता देवेंद्र शर्मा, दिलीप अग्रवाल,मदन यदु ,जगदीश देवांगन, भावेश शुक्ला, वैभव शर्मा, विनय यदु, आदि कार्यकर्ताओं के द्वारा आयोजित किया गया था।