सरगुजा

मैनपाट महोत्सव फरवरी के प्रथम सप्ताह में, प्रबंधन समिति गठित
29-Dec-2020 8:17 PM
मैनपाट महोत्सव फरवरी  के प्रथम सप्ताह में, प्रबंधन समिति गठित

‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता

अम्बिकापुर, 29 दिसम्बर। कलेक्टर संजीव कुमार झा ने बताया है कि मैनपाट महोत्सव 2021 का आयोजन फरवरी के प्रथम सप्ताह में प्रस्तावित है। महोत्सव कार्यक्रम में मुख्यमंत्री भूपेश बघेल का आगमन संभावित है। उन्होंने मैनपाट महोत्सव के आयोजन हेतु कार्यक्रम प्रबंधन समिति का गठन किया है।

जारी आदेशानुसार जिला पंचायत के मुख्य कार्यपालन अधिकारी को प्रबंधन समिति का अध्यक्ष बनाया गया है।इसी प्रकार वन मण्डलाधिकारी, अतिरिक्त जिला दण्डाधिकारी, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक, अनुविभागीय दण्डाधिकारी राजस्व अम्बिकापुर, उदयपुर, सीतापुर, जिला शिक्षा अधिकारी, सहायक आयुक्त आदिवासी विकास, लोक निर्माण विभाग के कार्यपालन अभियंता, समाज कल्याण विभाग के उप संचालक, सर्व शिक्षा अभियान के जिला मिशन समन्वयक, साक्षर भारत मिशन के परियोजना अधिकारी, खेल एवं युवा कल्याण के संयुक्त संचालक एवं राम वन गमन पर्यटन परिपथ परियोजना के प्रभारी अधिकारी को सदस्य बनाया गया है।

जिला पंचायत सीईओ नोडल अधिकारी नियुक्त

कलेक्टर संजीव कुमार झा के द्वारा मैनपाट महोत्सव के सफल क्रियान्वयन हेतु जिला पंचायत के मुख्य कार्यपालन अधिकारी श्री विनय कुमार लंगेह को नोडल अधिकारी एवं रामवनगमन पर्यटन परिपथ के श्री मोहन साहू को प्रभारी अधिकारी नियुक्त किया गया है। प्रभारी अधिकारी श्री साहू, कलेक्टर एवं मुख्य कार्यपालन अधिकारी के मार्गदर्शन में कार्यों का निष्पादन करेंगे।

अन्य पोस्ट

Comments

chhattisgarh news

cg news

english newspaper in raipur

hindi newspaper in raipur
hindi news