दुर्ग

लॉयनेस क्लब के पूर्व अध्यक्षों का सम्मान
03-Jan-2021 9:15 PM
  लॉयनेस क्लब के पूर्व अध्यक्षों का सम्मान

‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता

भिलाई नगर, 3  जनवरी। लॉयनेस क्लब भिलाई ने क्लब के पूर्व अध्यक्षों का सम्मान किया। क्लब अध्यक्ष लॉ.  मीना सिंह ने सभी पूर्व अध्यक्षों का स्वागत कर सभा का आरंभ किया।

 स्वागत श्रंखला में लॉ. शक्ति धरनी, लॉ. उज्जवला सिंघल, लॉ. विभा भूटानी , लॉ. नूतन गंधोक, लॉ. अंजना श्रीवास्तव, लॉ. अंजना विनायक, लॉ. जयंती शर्मा , लॉ. शोभा डोगरा, लॉ. करुणा बंसल, लॉ. सुषमा उपाध्याय, सभी की उपस्थिति रही।

 लॉ. नंदिनी हिवसे, लॉ उर्मिला टावरी, लॉ ममता मुंदडा ने हल्दी कुमकुम का तिलक लगाकर तथा लॉ. मीना सिंह ने उपस्थित पूर्व अध्यक्षों को पगड़ी पहनाई।

 कोषाध्यक्ष लॉयनेस रश्मि गेडाम ने आभार व्यक्त किया कि उपस्थित अध्यक्षों ने इस कठिन परिस्थितियों में भी अपना बहुमूल्य समय निकालकर हमारे बीच में उपस्थित हुए।  लॉयनेस मीना सिंह  ने आगामी गतिविधि के बारे में बताते हुए कहा कि उपस्थित अति ऊर्जावान, नेतृत्वकर्ता पूर्व अध्यक्षों का धन्यवाद किया कि सभी से सदैव स्नेह, सहयोग ,मार्गदर्शन की अभिलाषा करते हैं और  सभी उपस्थित पूर्व अध्यक्षों का सम्मान कर गर्व व हर्ष की अनुभूति हुई।

अन्य पोस्ट

Comments

chhattisgarh news

cg news

english newspaper in raipur

hindi newspaper in raipur
hindi news