रायगढ़

निर्माण कार्य का मेयर ने किया निरीक्षण
08-Jan-2021 7:00 PM
  निर्माण कार्य का मेयर ने किया निरीक्षण

‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता

रायगढ़,  8 जनवरी। मेयर जानकी काटजू, एमआईसी सदस्य विकास ठेठवार ने वार्ड क्रमांक 15 बूढ़ी माई तालाब किनारे चल रहे नाली निर्माण कार्य का निरीक्षण किया। इस दौरान निर्माण के संबंध में लोगों से जानकारी ली गई। वार्ड के लोगों ने निर्माण कार्य ठीक होने की कही।

शहर में विभिन्न जगह निर्माण कार्य चल रहे हैं। इसका हर रोज मेयर जानकी काटजू, पीडब्ल्यूडी एमआईसी प्रभारी विकास ठेठवार द्वारा निरीक्षण किया जा रहा है। इसी कड़ी में गुरुवार की शाम वार्ड क्रमांक 15 बूढ़ी माई तालाब किनारे चल रहे नाली निर्माण कार्य का निरीक्षण मेयर काटजू, एमआईसी सदस्य विकास ठेठवार, निगम के सहायक अभियंता अखिलेश शर्मा, उप अभियंता विजेंद्र गुप्ता ने किया। इस दौरान तकनीकी जानकारी वार्ड के इंजीनियर विजेंद्र गुप्ता ने मेयर जानकी काटजू को दिए।

 मेयर जानकी काटजू ने निर्माण के संबंध में लोगों से जानकारी ली। लोगों ने नाला निर्माण कार्य ठीक तरह से होने की बात कही। निरीक्षण के दौरान निगम के इंजीनियरों ने गुणवत्ता की जांच कर इसके सही होने की बात मेयर जानकी काटजू को कही। मेयर जानकी काटजू ने निर्माण कार्य समय पर और गुणवत्ता को ध्यान में रखते हुए कराने के निर्देश इंजीनियरों को दिए।

अन्य पोस्ट

Comments

chhattisgarh news

cg news

english newspaper in raipur

hindi newspaper in raipur
hindi news