रायपुर
संस्कृत भारती ने व्याख्यान में विवेकानंद के कर्मयोग पर की चर्चा
13-Jan-2021 5:44 PM
‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता
रायपुर, 13 जनवरी। स्वामी विवेकानंद की जयंती के अवसर पर विगत दिवस संस्कृत भारती द्वारा शिक्षक सदन कार्यालय में व्याख्यान आयोजित किया गया। जिसमें संस्कृतभारती छत्तीसगढ़ के अध्यक्ष डॉ. सत्येंद्र सिंह सेंगर, प्रांत मंत्री डॉ. दादूभाई त्रिपाठी, उपाध्यक्ष डॉ. राजकुमार तिवारी, सहप्रांत मंत्री डॉ. गोपेश तिवारी, शिक्षण प्रमुख डॉ. लक्ष्मीकांत पंडा, जिला संयोजक नरसिंह शास्त्री, गुणसागर प्रधान, प्रफुल्ल त्रिपाठी, ईश्वरी देवांगन, प्रांत संयोजक हेमंत साहू सहित संस्कृत के अनेक विद्वान शामिल हुए। संस्कृत भाषा प्रचारक पं. चन्द्रभूषण शुक्ला ने बताया कि व्याख्यान के दौरान स्वामी विवेकानंद जी के जीवन, भारत देश की अध्यात्मिकता एवं संस्कृत के प्रति उनकी निष्ठा तथा उनकी पुस्तक कर्मयोग पर चर्चा की गई।