रायपुर

तापमान में गिरावट जारी, सरगुजा संभाग में शीतलहर की संभावना
14-Jan-2021 5:20 PM
तापमान में गिरावट जारी, सरगुजा  संभाग में शीतलहर की संभावना

अंबिकापुर में पारा-8.9 व पेंड्रारोड-9.8 पर 

‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता
रायपुर, 14 जनवरी।
उत्तर भारत से आ रही शुष्क ठंडी हवा के चलते प्रदेश के तापमान में गिरावट शुरू हो गई है और सरगुजा संभाग समेत उत्तरी छत्तीसगढ़ में शीतलहर की संभावना है। मौसम विभाग का कहना है कि मौसम में यह बदलाव फिलहाल दो-तीन दिन बना रहेगा। इस दौरान उत्तर-मध्य छत्तीसगढ़ में ठंड बढ़ सकती है। 

मौसम विभाग के मुताबिक अंबिकापुर का न्यूनतम तापमान 8.9 डिग्री रहा। पेंड्रारोड-9.8, माना एयरपोर्ट-14.8, बिलासपुर-11.8, जगदलपुर-14.3, दुर्ग-14.0, नांदगांव-15.0, रायपुर-15.8 दर्ज किया गया। यह तापमान सामान्य से एक से दो डिग्री कम ज्यादा रहा, लेकिन आने वाले 24 घंटे में सुबह और शाम के तापमान में  और गिरावट आ सकती है। 

मौसम विज्ञानी एचपी चंद्रा का कहना है कि न्यूनतम तापमान में गिरावट होने के कारण प्रदेश के उत्तरी भाग में हल्के से मध्यम घना तक कोहरा एक दो पॉकेट में छाने की संभावना है। साथ ही प्रदेश के उत्तरी भाग (सरगुजा संभाग के जिलों में) में एक-दो पॉकेट में शीतलहर चलने की संभावना है। शीतलहर की स्थिति में आवश्यक सावधानी बरतना जरूरी है। 
 

अन्य पोस्ट

Comments

chhattisgarh news

cg news

english newspaper in raipur

hindi newspaper in raipur
hindi news