रायपुर

देव संस्कृति विवि.के लिए गायत्री चेतना ट्रस्ट का हुआ गठन
16-Jan-2021 6:27 PM
देव संस्कृति विवि.के लिए  गायत्री चेतना ट्रस्ट का हुआ गठन

रायपुर, 16 जनवरी। गायत्री परिवार के द्वारा छत्तीसगढ़ में कुम्हारी के पास स्थित साकरा में देव् संस्कृति विश्वविद्यालय में कई  पढ़ाई शुरू हो चुकी है। देव् विवि. के बेहतर संचालन और विभिन्न गतिविधियों को बढ़ावा देने के लिए गायत्री चेतना ट्रस्ट का निर्माण किया गया है, जिसमें प्रदेश वरिष्ठ गायत्री परिजनों के साथ कार्यकारिणी में दानदाताओ को शामिल किया गया है। विवि. के संचालन के लिए बनाए गए ट्रस्ट और कार्यकारिणी के परिजनों का शपथ ग्रहण रविवार  17 जनवरी को विवि. परिसर में रखा गया है। इस अवसर पर ट्रस्टियों और कार्यकारिणी के परिजनों से बच्चो के प्रवेश के साथ अन्य मुद्दों पर चर्चा भी होगी।

गायत्री चेतना ट्रस्ट कें वासुदेव शर्मा और श्याम बैस ने संयुक्त रूप से जानकारी देते हुए बताया कि गुरुदेव श्रीराम शर्मा आचार्य के शिष्यों ने मेहनत कर देव संस्कृति विवि. के निर्माण में अपना योगदान दिया।  विश्वविद्यालय को भविष्य का तक्षशिला नालंदा बनाना है। शपथ ग्रहण के कार्यक्रम में हरिद्वार के प्रतिनिधिमंडल के साथ प्रदेश भर से पहुंचे वरिष्ठ गायत्री परिजनों की उपस्थिति रहेगी।
 

अन्य पोस्ट

Comments

chhattisgarh news

cg news

english newspaper in raipur

hindi newspaper in raipur
hindi news