सरगुजा

गोठानों में मवेशियों को मिल रहा चारा-पानी और इलाज की सुविधा
18-Jan-2021 2:10 PM
गोठानों में मवेशियों को मिल रहा चारा-पानी और इलाज की सुविधा

समूह की महिलाएं सब्जी की खेती सहित अन्य रोजगारमूलक गतिविधियां से जुड़ी

अम्बिकापुर,18 जनवरी। छत्तीसगढ़ शासन की महत्वाकांक्षी योजना नरवा गरवा घुरवा और बाड़ी अंतर्गत गांव के मवेशियों के लिए गोठान डे-केयर सेंटर के रूप में विकसित की जा रही है। इससे पशुपालकों को दिन भर मवेशियों के पीछे नहीं भागना पड़ रहा है। मवेशियों को गोठान में चारा-पानी विश्राम और इलाज की सुविधा मिल रही है। वहीं गोठान से जुड़ी स्व सहायता समूह की महिलाएं सब्जी की खेती सहित अन्य रोजगारमूलक गतिविधियों से जुडकर अतिरिक्त आय प्राप्त कर रही हैं।

जिले में 370 गोठान स्वीकृत किये गए है जिनमे से 250 पूर्ण हो गए है। इन गोठानो मे विभिन्न आजीविका गतिविधियां संचालित की जा रही है। इसी क्रम में मैनपाट जनपद में अब 32 गोठान स्वीकृत है जिनमे 18 पूर्ण हो चुके हंै। इन 18 गोठानों को 49 लाख 87 हजार रुपये के लागत से निर्मित किया गया है।

मैनपाट जनपद पंचायत के मुख्य कार्यपालन अधिकारी ने बताया कि किसानों द्वारा की गई पैरादान से गोठान में मवेशियों के लिए ग्रीष्म ऋतु के लिए चारे की व्यवस्था हो गई है। पशु चिकित्सा विभाग की टीम द्वारा समय-समय पर आकर पशुओं का इलाज किया जाता है। मवेशियों को चाराने हेतु गोठान समितियों के द्वारा चरवाहा नियुक्ति किया गया है जो गांव के मवेशियों को गोठान में ले जाकर चारा खिलाता है। यहाँ के गोठानों में महिला स्व सहायता समूह के द्वारा सब्जी की खेती, मुर्गी पालन, बटेर पालन, मधुमक्खी पालन व्यवसाय से जुड़ी हुई हैं।

उन्होंने बताया कि आदर्श गोठान कुनिया में अब तक 533 क्विंटल गोबर खरीदी किया गया है एवं 9 क्विंटल वर्मी खाद तैयार कर बिक्री की गई है जिससे महिला समूह की आय में वृद्धि हो रही है। मवेशियों का पौष्टिक चारा अजोला के लिए टैंक का निर्माण किया गया है तथा हरा चारे के लिए चारागाह में नेपियर घास लगाया गया है।

कलेक्टर संजीव कुमार झा के मार्गदर्शन तथा जिला पंचायत सीईओ विनय कुमार लंगेह के नेतृत्व में जिले के सभी विकासखण्ड के दो-दो गोठानों को मॉडल गोठान के रूप में विकसित की जा रही है जिसमें सब्जी उत्पादन हेतु सिंचाई की व्यवस्था के लिए नलकूप में सोलर पंप, डबरी निर्माण तथा विभिन्न रोजगारमूलक गतिविधियां संचालित की जा रही है। इन मॉडल गोठान के तर्ज पर जिले के सभी गोठानों को आगामी समय में मल्टीएक्टिविटी सेन्टर के रूप में विकसित की जाएगी। 

अन्य पोस्ट

Comments

chhattisgarh news

cg news

english newspaper in raipur

hindi newspaper in raipur
hindi news