सरगुजा
जिला उपाध्यक्ष युवा मोर्चा ने की भाजपा प्रदेश प्रभारी से मुलाकात
03-Feb-2021 7:54 PM
अम्बिकापुर, 3 फरवरी। सरगुजा जिला उपाध्यक्ष युवा मोर्चा अमित गुप्ता बुधवार को दिल्ली स्थित भाजपा कार्यालय में छत्तीसगढ़ प्रभारी भाजपा डी. पुरंदेश्वरी से मिलकर विभिन्न मुद्दों पर चर्चा की। इस अवसर पर श्री गुप्ता ने छत्तीसगढ़ में धान खरीदी, रेत व शराब माफिया जैसे मुद्दों पर जानकारी दी और संगठन के विषयों पर चर्चा की। श्री गुप्ता ने आगामी विधानसभा चुनाव 2023 में भाजयुमो की तैयारी के बारे में बताया।