महासमुन्द

कलेक्टर ने आंगनबाड़ी केन्द्र पहुंचकर भोजन की गुणवत्ता जांची
04-Feb-2021 3:58 PM
कलेक्टर ने आंगनबाड़ी केन्द्र पहुंचकर भोजन की गुणवत्ता जांची

महासमुन्द, 4 फरवरी। जिले के ऑगनबाड़ी केन्द्रों में माह फरवरी की पहली तारीख से कुपोषित बच्चे और 15 से 49 वर्ष के चिन्हांकित एनीमिक महिलाओं को सप्ताह में तीन दिन गुणवत्तापूर्ण स्वादिष्ट भोजन देने की शुरूआत की गई है। इसके लिए जिला खनिज न्यास निधि से आवश्यक राशि उपलब्ध कराई गई है। 

अधिकारियों द्वारा मुख्यमंत्री सुपोषण योजना के तहत् आंगनबाड़ी केन्द्रों में गुणवत्ता और हितग्राहियों को लाभान्वित किए जाने की स्थिति पर लगातार निगाह रखीं जा रही हैं। कलेक्टर श्री सिंह कल विकासखण्ड बसना के ग्राम हाड़ापथरा आंगनबाड़ी केन्द्र पहुंचकर हितग्राहियों से रूबरू होकर भोजन की गुणवत्ता एवं उपलब्धता के बारें में जानकारी ली। उन्होंने भोजन की गुणवत्ता भी जांची। इस अवसर पर मुख्य कार्यपालन अधिकारी जिला पंचायत डॉ. रवि मित्तल, महिला एवं बाल विकास अधिकारी मनोज सिन्हा सहित विभिन्न विभागों के जिला एवं ब्लॉक स्तरीय अधिकारी उपस्थित थे। इस मौके पर उन्होंने आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं से बातचीत भी की और जरूरी चीजों की जानकारी ली। कार्यकर्ताओं ने बताया कि 1 फरवरी से गरम भोजन सप्ताह में तीन दिन सोमवार, बुधवार और शुक्रवार दिया जाएगा। कार्यकर्ताओं ने बताया कि आंगनबाड़ी केन्द्र में बर्तन और गैस की व्यवस्था है। कलेक्टर ने कहा कि गरम भोजन की राशि सीधे आंगनबाड़ी कार्यकर्ता के बैंक खातें में आएगी। 
 

अन्य पोस्ट

Comments

chhattisgarh news

cg news

english newspaper in raipur

hindi newspaper in raipur
hindi news