सरगुजा

प्रभारी कलेक्टर ने कृषि विज्ञान केंद्र का किया अवलोकन
04-Feb-2021 7:50 PM
 प्रभारी कलेक्टर ने कृषि विज्ञान केंद्र का किया अवलोकन

  किसानों को उन्नत खेती के लिए प्रोत्साहित करने फसल प्रदर्शनी लगाने के निर्देश   

‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता

अम्बिकापुर, 4 फरवरी। प्रभारी कलेक्टर विनय कुमार लंगेह ने गुरुवार को अजिरमा स्थित कृषि विज्ञान केंद्र का भ्रमण कर वहां चल रहे गतिविधियो का अवलोकन किया। उन्होंने कृषि विज्ञान केंद्र में फसल प्रदर्शनी लगाकर किसानों को उन्नत कृषि के लिए प्रोत्साहित करने के निर्देश दिये।

उन्होंने जिले के किसानों को कृषि विज्ञान केंद में नियमित रूप से भ्रमण कराकर केंद्र में कृषि के वैज्ञानिक पद्धति तथा तकनीको से अवगत कराने कहा।

बकरी पालन प्रशिक्षण का अवलोकन - प्रभारी कलेक्टर ने इस कृषि विज्ञान केंद्र में राष्ट्रीय ग्रामीण ग्रामीण आजीविका मिशन द्वारा हियग्राहियों को दिया जा रहे 5 दिवसीय बकरी पालन प्रशिक्षण का भी अवलोकन किया। प्रशिक्षण 1 फरवरी से प्रारम्भ हो चुका है जो 5 फरवरी तक चलेगा। प्रभारी कलेक्टर ने बकरी पालन को बेहतर आयमूलक स्वरोजगार बताते हुए अधिक से अधिक हितग्रहियों का चयन कर योजना से लाभान्वित करने कहा। बकरी पालन का प्रशिक्षण डॉ. सी.के. मिश्रा एवं डॉ. अजय अग्रवाल द्वारा 35 महिला हितग्रहियों को दिया जा रहा है। प्रशिक्षण आवासीय है एवं हितग्रहियों के ठहरने और भोजन की व्यवस्था की गया है।

अन्य पोस्ट

Comments

chhattisgarh news

cg news

english newspaper in raipur

hindi newspaper in raipur
hindi news