सरगुजा

मैनपाट महोत्सव 2021
04-Feb-2021 7:51 PM
मैनपाट महोत्सव 2021

  एडवेंचर स्पोर्ट्स युवओं में  भरेंगे रोमांच और उत्साह   

‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता

अम्बिकापुर, 4 फरवरी। मैनपाट महोत्सव में इस बार भी एडवेंचर स्पोर्ट्स युवाओं में रोमांच और उत्साह भरेंगे। कलेक्टर संजीव कुमार झा के मार्गदर्शन में खेल एवं युवा कल्याण विभाग द्वारा 12 से 14 फरवरी 2021 तक आयोजित मैनपाट महोत्सव में विभिन्न प्रकार के एडवेंचर स्पोर्ट्स का आयोजन किया जाएगा।

खेल एवं युवा कल्याण विभाग के संयुक्त संचालक ओ.पी. शर्मा ने बताया कि मैनपाट महोत्सव के दौरान रोपाखार जलाशय के पास करीब 10 प्रकार के एडवेंचर स्पोर्ट्स का आयोजन प्रस्तावित है। मुख्य मंच के पीछे एटीबी बाईक के लिए ट्रैक बनाये जाएंगे। इसके साथ ही ट्रम्पोलीन, आर्टिफिशियल वाल क्लाइम्बिंग, जॉर्बिंग, रिवर क्रॉसिंग, बर्मा ब्रिज, रोप क्लाइम्बिंग, आर्चरी, एयर गन शूटिंग तथा मशीन बॉल क्रिकेट शामिल हैं।

उल्लेखनीय है कि छत्तीसगढ़ के शिमला कहे जाने वाले मैनपाट की जलवायु और भौगोलिक स्थिति उसकी अलग पहचान बनाता है। यहां की हरियाली, पहाड़ी और जंगल अनायास ही ट्रेकिंग के लिए युवाओं को आकर्षित करती है। मैनपाट महोत्सव में दूर-दूर से आने वाले पर्यटक यहां के रोमांच का आनंद लेते है।

अन्य पोस्ट

Comments

chhattisgarh news

cg news

english newspaper in raipur

hindi newspaper in raipur
hindi news